बाल समागम को लेकर प्रधानाध्यापकों की बैठक

फोटो- एलडीजीए-3 बैठक में उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाएं.लोहरदगा. बाल समागम के आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में बैठक की गयी. लोहरदगा प्रखंड कार्यालय में बाल समागम 14 से 15 जनवरी के सफल आयोजन को लेकर सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. बैठक का संचालन बीइओ कामेश्वर सिंह ने की. उन्होंने बताया […]
फोटो- एलडीजीए-3 बैठक में उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाएं.लोहरदगा. बाल समागम के आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में बैठक की गयी. लोहरदगा प्रखंड कार्यालय में बाल समागम 14 से 15 जनवरी के सफल आयोजन को लेकर सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. बैठक का संचालन बीइओ कामेश्वर सिंह ने की. उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर 19 एवं 20 जनवरी को, प्रखंड स्तर पर 22 से 23 जनवरी एवं जिला स्तर पर 30 से 31 जनवरी को खेलकुद , वाद विवाद, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. बाल समागम का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान विज्ञान, खेलकूद , कौशल की अभिव्यक्ति एवं सृजन के अवसर प्रदान करना है. बालक बालिकाओं के लिए अलग अलग 100 मी, 200 मी दौड़, बोरा दौड़ 50 मीटर एर्व वर्ग 6 से 8 के बच्चों के लिए भी दौड़ आयोजित की जायेगी. मौके पर मुमताज अहमद, सुहैल अहमद, बांके बिहारी बंेदुआ, मुस्ताक अंसारी, शोएब अख्तर, सावित्री मधुर, विशेषण भगत, मनी उरांव, शमसाद बेगम, अनिता देवी, शिवशंकर महतो, शिव गुप्ता, जीवन किशोर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




