शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा

लोहरदगा. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कहा गया है कि शिक्षक संघ निर्भीक होकर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करायेंगे. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदानकर्मियों एवं बीएलओ की कुछ समस्याएं रखी है, जिनमें सभी का जीवन बीमा 50 लाख रुपये कराने, सभी मतदानकर्मियों का महंगाई के दर से अग्रिम […]
लोहरदगा. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कहा गया है कि शिक्षक संघ निर्भीक होकर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करायेंगे. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदानकर्मियों एवं बीएलओ की कुछ समस्याएं रखी है, जिनमें सभी का जीवन बीमा 50 लाख रुपये कराने, सभी मतदानकर्मियों का महंगाई के दर से अग्रिम भुगतान में बढ़ोत्तरी करने, महिला मतदान कर्मियों को उनके कार्यस्थल के समीप के ही मतदान केंद्र में मतदानकर्मी बनाने, मतदानकर्मियों को दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों में यदि हेलीकॉप्टर से ले जाया जाता है तो वापसी भी उसी से सुनिश्चित कराने, सभी बीएलओ को आदर्श बूथ बनाने के लिए अग्रिम राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने, सभी कलस्टर में रहने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने आदि की मांग की है. प्रतिनिधि मंडल ने आशा व्यक्त की है कि प्रशासन उनकी मांगों पर सार्थक पहल करेगी. संघ भी बिना भय के मतदान करायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




