महिलाएं समाज की रीढ़: विधायक

Published at :15 Oct 2014 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं समाज की रीढ़: विधायक

बमनडीहा गांव में विधायक व 30 महिला मंडल के लोगों की बैठकएलडीजीए- 14 महिलाओं को संबोधित करते विधायक.भंडरा(लोहरदगा). विधायक कमल किशोर भगत ने बमनडीहा गांव में 30 महिला मंडल के लोगों के साथ बैठक की. अध्यक्षता बाचदन टोप्पो द्वारा किया गया. मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि विधायक कमल किशोर भगत ने महिलाओं को संबोधित करते […]

विज्ञापन

बमनडीहा गांव में विधायक व 30 महिला मंडल के लोगों की बैठकएलडीजीए- 14 महिलाओं को संबोधित करते विधायक.भंडरा(लोहरदगा). विधायक कमल किशोर भगत ने बमनडीहा गांव में 30 महिला मंडल के लोगों के साथ बैठक की. अध्यक्षता बाचदन टोप्पो द्वारा किया गया. मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि विधायक कमल किशोर भगत ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं. यदि एक महिला साक्षर होती है, तो एक परिवार साक्षर होता है. उसी तरह महिलाएं स्वावलंबी होंगी तो परिवार भी खुशहाल होगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं में जागरूकता लाने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं और इसका सार्थक परिणाम भी सामने आ रहा है. आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी देखी जा रही है. महिलाओं की सक्रियता देख कर दूसरे दल के लोग परेशान हैं. आजसू पार्टी ने महिलाओं को उनका हक व अधिकार दिया है. महिलाओं के आत्मनिर्भर हुए बिना एक विकसित समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है. विधायक श्री भगत ने कहा कि महिलाओं में जागरूकता लाने का काम आजसू पार्टी द्वारा किया गया है. यही कारण है कि गांव-गांव में महिलाएं घरों की देहरी से बाहर निकल रही है और अपने हक व अधिकार को ले रही है. विधायक ने महिलाओं का आह्वान किया कि वे लोग अपने संघर्ष के बदौलत आगे बढ़ें. महिलाओं को अनिता साहू ने संबोधित किया. मौके पर एतवरिया उरांव, पांचो उरांव, प्रमीला देवी, शनिचरीया उरांव, शनी उरांव, कलीम खान, विरेंद्र उरांव, सायरा खातून के अलावे बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola