15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मोमिन कांफ्रेंस

Published at :15 Oct 2014 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मोमिन कांफ्रेंस

लोहरदगा. झारखंड प्रदेश मोमिन कांफ्रेंस की कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष असगर अली की अध्यक्षता में हुई. मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत अली मौजूूद थे. बैठक में वर्तमान विधानसभा चुनाव पर विचार-विमर्श किया गया. लोगों ने कहा कि पांच जनवरी 2014 को इरबा रांची में आयोजित मोमिन महा सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा […]

विज्ञापन

लोहरदगा. झारखंड प्रदेश मोमिन कांफ्रेंस की कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष असगर अली की अध्यक्षता में हुई. मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत अली मौजूूद थे. बैठक में वर्तमान विधानसभा चुनाव पर विचार-विमर्श किया गया. लोगों ने कहा कि पांच जनवरी 2014 को इरबा रांची में आयोजित मोमिन महा सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि मोमिनों की दस सूत्री मांग 15 फरवरी 2014 तक पूरा कर दिया जायेगा. लेकिन यह काम अब तक नहीं किया गया है. बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड में 15 विधानसभा सीटों से मोमिन अपनी उम्मीदवार खड़ा करेगी. बैठक में शहादत हुसैन, शमसुदीन अंसारी, ताहिर अंसारी, अमीरुदीन अंसारी, आलम अंसारी, आसीन अंसारी, सकूर अंसारी, यासिन अंसारी, हाजी सुल्तान अंसारी, सगीर अंसारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola