पांच पथों के निर्माण की मिली स्वीकृति

Published at :15 Oct 2014 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
पांच पथों के निर्माण की मिली स्वीकृति

लोहरदगा. विधायक कमल किशोर भगत ने लोहरदगा जिले के पांच पथों के निर्माण की स्वीकृति ग्रामीण कार्य विभाग से दिलवायी है. श्री भगत सरकार के प्रधान सचिव एसके सतपथी से मिल कर लोहरदगा जिला को आरइओ पथ कुरसे हॉस्पिटल से दोरहा पुल तक पथ निर्माण लगभग 80 लाख रुपये की लागत से, रामपुर मंदिर से […]

विज्ञापन

लोहरदगा. विधायक कमल किशोर भगत ने लोहरदगा जिले के पांच पथों के निर्माण की स्वीकृति ग्रामीण कार्य विभाग से दिलवायी है. श्री भगत सरकार के प्रधान सचिव एसके सतपथी से मिल कर लोहरदगा जिला को आरइओ पथ कुरसे हॉस्पिटल से दोरहा पुल तक पथ निर्माण लगभग 80 लाख रुपये की लागत से, रामपुर मंदिर से पुराना तालाब होते हुए चौके तक पथ निर्माण लगभग 75 लाख रुपये की लागत से, पीएमजीएसवाइ पथ मनहो से बिजली ऑफिस तक पथ एक करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से, डीएवी स्कूल जूरिया से पुरनाडीह होते हुए सेमर टोली तक पथ निर्माण एक करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से व हिरही हर्रा टोली से हिरही बड़का टोली होते हुए लोहरदगा कुडू तक पथ निर्माण एक करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से कराने की स्वीकृति दिलायी है. विधायक ने कहा है कि इन पांच पथों के निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola