जिला मोमिन कांफ्रेंस कार्यकारिणी समिति की बैठक

Published at :17 Aug 2014 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
जिला मोमिन कांफ्रेंस कार्यकारिणी समिति की बैठक

लोहरदगा. जिला मोमिन कांफ्रेंस कार्यकारिणी समिति की बैठक समसुदीन अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक मंे कहा गया कि मोमिन समाज आज भी सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक क्षेत्र में काफी पिछड़ा है. मोमिन अपने अंदर राजनीतिक चेतना के साथ-साथ शिक्षा पर ध्यान दें. तिलक-दहेज नकद मांग जैसे […]

विज्ञापन

लोहरदगा. जिला मोमिन कांफ्रेंस कार्यकारिणी समिति की बैठक समसुदीन अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक मंे कहा गया कि मोमिन समाज आज भी सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक क्षेत्र में काफी पिछड़ा है. मोमिन अपने अंदर राजनीतिक चेतना के साथ-साथ शिक्षा पर ध्यान दें. तिलक-दहेज नकद मांग जैसे घिनौने रिवाज से हमारा परिवार संघर्षमय हो रहा है. इससे समाज को दूर रहना चाहिए. कहा गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी मोमिन समाज को मिलनी चाहिए. बैठक में मकसूद अंसारी की मौत को लेकर शोक सभा की गयी. बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि 5 जनवरी 2014 को इरबा मोमिन महासम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा हमारी 10 सूत्री मांगो को 15 फरवरी तक पूरा करने की घोषणा की गयी थी. सरकार उसे गंभीरता पूर्वक विधानसभा पूर्व पूरा करें. शेष उर्दू शिक्षकों, टेट पास शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र किया जाये. मोमिन मुसलमानों से संबंधित मुसलिम हित के लिए वित्त निगम मदरसा बोर्ड, हैंडलूम बोर्ड, उर्दू एकेडमी, वक्फ बोर्ड, निगम का गठन करें. विधानसभा चुनाव पर चर्चा के क्रम में निर्णय लिया गया कि उम्मीदवार विशेष कर उनके कार्यो के आधार पर समाज समर्थन करेगी. किस्को मोड़ रिचुघुटा सड़क का निर्माण कार्य अविंलब कराया जाये. बैठक में शहादत हुसैन, अख्तर अंसारी, असर अंसारी, आलम अंसारी, ताहिर अंसारी, इलियास अंसारी, सिकंदर अंसारी, रबुल अंसारी, क्युम अंसारी, रफिक अंसारी, सरीफ अंसारी, आसिफ अंसारी, इलियास अंसारी, अजमुदीन अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, नेजावत अंसारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola