जग्रनाथ महाप्रभु मंदिर में स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया गया

Published at :17 Aug 2014 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
जग्रनाथ महाप्रभु मंदिर में स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया गया

लोहरदगा. विश्व हिंदू परिषद के स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती कार्यक्रम मनाया जा रहा है. इसी निमित विहिप जिला इकाई ने स्थानीय जग्रनाथ महाप्रभु मंदिर तिवारी दूरा में स्वर्ण जयंती दिवस मनाया गया. इसके तहत भगवान कृष्ण की पूजा देव नारायण पांडेय ने किया. साथ ही हवन, पूजन, आरती का आयोजन […]

विज्ञापन

लोहरदगा. विश्व हिंदू परिषद के स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती कार्यक्रम मनाया जा रहा है. इसी निमित विहिप जिला इकाई ने स्थानीय जग्रनाथ महाप्रभु मंदिर तिवारी दूरा में स्वर्ण जयंती दिवस मनाया गया. इसके तहत भगवान कृष्ण की पूजा देव नारायण पांडेय ने किया. साथ ही हवन, पूजन, आरती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष सरोज महतो ने की. मौके पर भगवान कृष्ण एवं बलराम की आकर्षक झांकी किसलय खत्री ने प्रस्तुत किया गया. पूजन कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया. कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद भगवान के विभिन्न अवतारों में एक अवतार के रुप में है. जब-जब देश धर्म संकट से गुजरा है, उस समय धर्म की रक्षा के लिए भगवान अवतरित हुए हैं. मौके पर सरोज महतो, राजेश खत्री, मुरलीधर अग्रवाल, कृष्णा सिंह, राणा प्रदीप शर्मा, दीलिप कुमार पांडेय, पंकज पांडेय, प्रमोद प्रजापति, अशोक कांस्यकार, सचिदानंद अग्रवाल, अशोक उरांव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola