ओके :::::: विहिप की स्वर्ण जयंती मनाने को लेकर बैठक

Published at :12 Aug 2014 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::::::  विहिप की स्वर्ण जयंती मनाने को लेकर बैठक

फोटो- एलडीजीए- 2 बैठक करते विहिप के लोग.लोहरदगा. विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक के आवास में सरोज महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में स्वामी शिव चैतन्य ब्रह्मचारी उपस्थित थे. स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती वर्ष को भव्य रुप से मनाने के लिए एक स्वागत समिति का गठन किया गया. कार्यक्रम सेन्हा, भंडरा, कुडू, […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 2 बैठक करते विहिप के लोग.लोहरदगा. विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक के आवास में सरोज महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में स्वामी शिव चैतन्य ब्रह्मचारी उपस्थित थे. स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती वर्ष को भव्य रुप से मनाने के लिए एक स्वागत समिति का गठन किया गया. कार्यक्रम सेन्हा, भंडरा, कुडू, कैरो, किस्को आदि प्रखंडों में किया जायेगा. 18 अगस्त को सभी क्षेत्रों में झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी. जिसमें मुख्य रुप से भंडरा में केदार प्रसाद साहू, कैरो में स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, सेन्हा मेंे गोपाल साहू, कपींद्र महतो, कुडू में नवीन कुमार टिंकू, सुबोध साहू, प्रदीप वैद्य, किस्को में सुनिल सिंह, अखज प्रजापति, सुरेश तुरी एवं सभी प्रखंडों की जिम्मेवारी पूर्ण रुप से रणजीत यादव एकल अभियान प्रमुख को दिया गया. लोहरदगा में 17 अगस्त को जग्रनाथ महाप्रभु मंदिर तिवारी दुरा में विश्व शांति यज्ञ एवं हवन पूजन का कार्यक्रम 11 बजे पूर्वाह्न में रखा गया है. साथ ही संरक्षक में जवाहर प्रसाद अग्रवाल एवं जिला मंत्री दिलीप पांडेय को बनाया गया है. अंत मंे घाघरा मुख्यालय में गो तस्करी करने वाले एवं इसको समर्थन देने में लोहरदगा के कांग्रेसियों के द्वारा प्रशासन का विरोध करने, रोड जाम करने एवं गौ तस्करी करने वाले को प्रोत्साहन देने के मामले में विश्व हिंदू परिषद ने कड़े शब्दों में भर्त्सना एवं निंदा की गयी. मौके पर राजेंद्र प्रसाद खत्री, जवाहर प्रसाद अग्रवाल, सरोज महतो, कृष्णा सिंह, मुरलीधर अग्रवाल, कृ ष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, गोपाल साहू, दिलीप कुमार, अशोक कांस्यकार, देवनारायण पांडे, रणजीत यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola