अधूरा है बीएस महाविद्यालय का स्टेडियम

लोहरदगा : बलदेव साहू महाविद्यालय परिसर में ढाई करोड़ रुपये की लागत से एक नये स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन यह निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. विशेष प्रमंडल द्वारा बनवाये जा रहे इस स्टेडियम निर्माण के अभिकर्ता केके नरसरिया गुमला हैं. निर्माण कार्य 23-9-2009 को शुरू कर इसे 22-3-2011 को पूर्ण […]
लोहरदगा : बलदेव साहू महाविद्यालय परिसर में ढाई करोड़ रुपये की लागत से एक नये स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन यह निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया.
विशेष प्रमंडल द्वारा बनवाये जा रहे इस स्टेडियम निर्माण के अभिकर्ता केके नरसरिया गुमला हैं. निर्माण कार्य 23-9-2009 को शुरू कर इसे 22-3-2011 को पूर्ण करना था. संवेदक ने 2 करोड़ 8 लाख 84 हजार रुपये की निकासी कर ली है, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है.
विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने संवेदक को 13 जनवरी 2014 को पत्र लिख कर यथाशीघ्र स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था और कहा था कि यदि निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जायेगा तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. आठ महीने के बाद भी संवेदक के उपर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
इससे स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए विभाग भी प्रयासरत नहीं है. स्टेडियम के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने विभाग के कोई भी अभियंता स्थल पर नहीं जाते हैं, जिसके कारण काम बिल्कुल ही घटिया स्तर का किया गया है. मजेदार बात तो ये है कि अभियंताओं के निर्देश को भी संवेदक नहीं मानता है. संवेदक के लिए समय सीमा का कोई महत्व नहीं है.
उपायुक्त ने भी विशेष प्रमंडल के अभियंताओं को निर्देश दिया था कि बीएस कॉलेज परिसर में बन रहे स्टेडियम के निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ अविलंब पूरा कराये. उपायुक्त की मंशा थी कि 26 जनवरी का कार्यक्रम नये स्टेडियम में ही हो, लेकिन अभियंताओं की लापरवाही एवं संवेदक के मनमाने रवैये के कारण ऐसा नहीं हो सका. अब 15 अगस्त का कार्यक्रम उसी अधूरे स्टेडियम में कराने की बात कही जा रही है. चूंकि ललित नारायण स्टेडियम बिल्कुल ही जजर्र हो चुका है और सुरक्षा के दृष्टि से यहां कार्यक्रम कराना संभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




