ePaper

पहली बार वोट डाल कर गर्व का अनुभव

Updated at : 01 Dec 2019 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
पहली बार वोट डाल कर गर्व का अनुभव

लोहरदगा : पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया. कौशल कुमार खत्री ने पहली बार मतदान किया. मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें काफी खुशी हुई कि वे अब इस देश के जागरूक नागरिक बन गये हैं. उनकी जिम्मेवारी और बढ़ गयी है. एक जागरूक नागरिक होने के […]

विज्ञापन

लोहरदगा : पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया. कौशल कुमार खत्री ने पहली बार मतदान किया. मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें काफी खुशी हुई कि वे अब इस देश के जागरूक नागरिक बन गये हैं. उनकी जिम्मेवारी और बढ़ गयी है. एक जागरूक नागरिक होने के नाते उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अपने पसंद के उम्मीदवार को चुनने के लिए मतदान किया.

पहली बार वोट डालना था इसलिए पहले मतदान फिर जलपान किया. शुभम कुमार पंकज ने भी पहली बार वोट डाला. उन्होंने कहा कि काफी उत्साह था और इस दिन का इंतजार काफी पहले से कर रहे थे. आज मौका मिला तो तैयार होकर मतदान केंद्र पहुंचे और कतार में लग कर वोट दिया. वोट देने के समय काफी प्राउड फील कर रहा था. मुझे महसूस हुआ की मैं भी अपना जनप्रतिनिधि चुन सकता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola