चार वर्षीय मासूम का अपहरण

Published at :30 Jul 2014 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
चार वर्षीय मासूम का अपहरण

20 घंटे बाद किस्को के तिसिया गांव से बरामद कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के चंदलासो गांव में किसान पंचम उरांव के चार वर्षीय पुत्र मुकेश उरांव का घर के समीप से सोमवार शाम पांच बजे अपहरण कर लिया गया. अपहरण कर्ताओं ने मुकेश की रिहाई के बदले पांच लाख की फिरौती मांगी. मंगलवार दोपहर […]

विज्ञापन

20 घंटे बाद किस्को के तिसिया गांव से बरामद

कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के चंदलासो गांव में किसान पंचम उरांव के चार वर्षीय पुत्र मुकेश उरांव का घर के समीप से सोमवार शाम पांच बजे अपहरण कर लिया गया. अपहरण कर्ताओं ने मुकेश की रिहाई के बदले पांच लाख की फिरौती मांगी. मंगलवार दोपहर बाद मामला एक लाख में तय हो गया था.

लेकिन पुलिस के बिछाये जाल में अपराधी फंस गये. घटना के 20 घंटे बाद किस्को थाना क्षेत्र के तिसिया गांव में मासूम बच्चे मुकेश को सकुशल बरामद कर लिया गया. पुलिस ने अपहरण कांड के मास्टर माइंड किस्को खरकी बानटोला निवासी संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया. बच्चे के अपहरण से पूरा परिवार आहत था. लेकिन जैसे ही बच्चे के रिहा होने की सूचना मिली.

घर में माहौल खुशनुमा हो गया. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बच्चे का अपहरण सोमवार पांच बजे चंदलासो से किया गया था. घटना के समय किसान पंचम उरांव, पत्नी दशमी उरांव अपने परिवार के साथ खेत में धान रोपनी करने गया था. शाम सात बजे मुकेश के अपहरण होने की सूचना अपहरणकर्ताओं ने फोन कर दी. बच्चे के रिहाई के एवज में पांच लाख की फिरौती मांगी, पुलिस को रात्रि आठ बजे सूचना दी गयी.

कुडू थाना प्रभारी विनोद कुमार, किस्को थानेदार अनिल कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार पुलिस बल के साथ अपहरणकर्ताओं के मोबाइल लोकेशन में दबिश दिये. मंगलवार दोपहर तीन बजे तिसिया गांव में बच्च बरामद कर लिया गया. पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार पूरे मामले पर निगरानी कर रहे थे.

मंगलवार को मामले की सूचना विधायक कमल किशोर भगत चंदलासो गांव पहुंचे. मौके से एसपी मृत्युंजय कुमार से बात की एवं बच्चे के अविलंब रिहाई कराने का निर्देश दिया.

पहुंचे विधायक, एमपी से की बात

कुडू (लोहरदगा). थाना क्षेत्र के चंदलासो गांव में चार वर्षीय मासूम मुकेश उरांव के अपहरण होने की सूचना पा कर विधायक कमल किशोर भगत चंदलासो गांव पहुंचे. पंचम उरांव के पत्नी दशमी उरांव से पूरे मामले की जानकारी ली. मौके से जिले के पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार से बात की एवं बच्चे के लिए तमाम प्रयास करने का निर्देश दिये. विधायक ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय करार देते हुए कहा कि मानवता को शर्मसार करती है.

घटना अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. मौके पर लाल गड्डूनाथ शाहदेव, रमेश बैठा, कलीम खान, शशि कुमार, विश्वनाथ उरांव, मुरारी कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola