गुरु के बिना जीवन का उत्थान संभव नहीं

Updated at : 17 Jul 2019 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
गुरु के बिना जीवन का उत्थान संभव नहीं

आयोजन : गुरु पूर्णिमा पर िजले में जगह-जगह हुए कार्यक्रम, सम्मानित हुए िशक्षक मसमानो आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मना भंडरा,लोहरदगा : स्वामी करपात्री सेवासदन आश्रम में वेदव्यास जयंती एवं आषाढ़ पूर्णिमा पर वैदिक विधि-विधान से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया. पंडित रमेश पौराणिक के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान व रुद्राभिषेक सहित समस्त अनुष्ठान संपन्न […]

विज्ञापन

आयोजन : गुरु पूर्णिमा पर िजले में जगह-जगह हुए कार्यक्रम, सम्मानित हुए िशक्षक

मसमानो आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मना
भंडरा,लोहरदगा : स्वामी करपात्री सेवासदन आश्रम में वेदव्यास जयंती एवं आषाढ़ पूर्णिमा पर वैदिक विधि-विधान से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया. पंडित रमेश पौराणिक के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान व रुद्राभिषेक सहित समस्त अनुष्ठान संपन्न हुआ. इसके उपरांत प्रसाद वितरण के साथ आश्रम परिवार द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक सच्चिदानंद अग्रवाल, बिंदेश्वर उरांव व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया. मौके पर गुरु की महिमा को बताया गया. मौके पर स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने विषय प्रवेश व सम्मानित अतिथियों का परिचय कराया.
वहीं अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अध्यक्ष लाल त्रिलोकनाथ शाहदेव ने आधुनिकता के दौड़ में गुरु के महत्व को बताया. सेवन स्टार्स एकेडेमी संस्थान के निदेशक बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि गुरु के बिना जीवन का उत्थान संभव नहीं है. प्रांत संघ चालक सच्चिदानंद अग्रवाल ने कहा कि आदिगुरु महाभारत के रचयिता और चार वेदों के व्याख्याता महर्षि कृष्ण द्वैपायन व्यास, महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था.
संसार में गुरु न होते तो सभ्यता अज्ञानता के अंधकार में डूबी होती. गुरु सूर्य समान सभ्यता के पथ प्रदर्शक रहे हैं. जिनके महत्व व उपयोगिता का वर्णन शब्दों में कभी नहीं रेखांकित किया जा सकता. कार्यक्रम का संचालन नारायण कुमार ने किया. इस अवसर पर 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आश्रम में हुआ. मौके पर धनंजय तिवारी, हरि पहान, लाल लव किशोर नाथ शाहदेव, नंदन कुमार, प्रमोद उरांव, रोहित खलखो, डॉ आरके सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola