शिवालयों में उमड़े भक्त

Published at :22 Jul 2014 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
शिवालयों में उमड़े भक्त

हर-हर महादेव के नारों से गूंजा क्षेत्र लोहरदगा : जिले में सावन की दूसरी सोमवारी को विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. अहले सुबह से ही लोग विभिन्न जलाशयों से जल लेकर भगवान भोलेशंकर का अभिषेक कर रहे थे. बोल बम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा. शहरी क्षेत्र के बुढ़वा महादेव, स्वयंभू […]

विज्ञापन

हर-हर महादेव के नारों से गूंजा क्षेत्र

लोहरदगा : जिले में सावन की दूसरी सोमवारी को विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. अहले सुबह से ही लोग विभिन्न जलाशयों से जल लेकर भगवान भोलेशंकर का अभिषेक कर रहे थे. बोल बम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा.

शहरी क्षेत्र के बुढ़वा महादेव, स्वयंभू महादेव छत्तरबगीचा, बड़ा तालाब शिव मंदिर, देवी मंदिर पावरगंज, कुटिया मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गयी. कई स्थानों पर रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया. सावन के पवित्र महीने में पूरा वातावरण शिवमय हो गया है. हर ओर भक्ति की धारा बह रही है. जिले के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बाबा बैद्यनाथ धाम, अमरनाथ, पशुपति नाथ सहित अन्य स्थानों के लिए गये हैं. सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर कई स्थानों पर भंडारा का भी आयोजन किया गया, जहां भक्तों की भीड़ देखी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola