भोलेनाथ क्षेत्र में खुशहाली लायेंगे

Published at :22 Jul 2014 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
भोलेनाथ क्षेत्र में खुशहाली लायेंगे

भंडारे का आयोजन किया लोहरदगा : सावन के द्वितीय सोमवारी के अवसर पर झारख्ांड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत के सौजन्य से कुडू प्रखंड के बड़की चांपी के महादेव मंडा में भंडारा का आयोजन किया गया. जहां सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. बाबा के भक्तों को अंग वस्त्र प्रदान किया गया. श्री […]

विज्ञापन

भंडारे का आयोजन किया

लोहरदगा : सावन के द्वितीय सोमवारी के अवसर पर झारख्ांड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत के सौजन्य से कुडू प्रखंड के बड़की चांपी के महादेव मंडा में भंडारा का आयोजन किया गया. जहां सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.

बाबा के भक्तों को अंग वस्त्र प्रदान किया गया. श्री भगत ने सभी भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भोलेनाथ के आशीर्वाद से क्षेत्र एवं लोगों में खुशहाली आयेगी. शंख नदी में जल भरने आएं कांवरियों का कांग्रेसियों द्वारा स्वागत किया गया. महादेव मंडा में भी कांग्रेसियों के द्वारा भक्तजनों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों के द्वारा चापानल, डीपबोरिंग, कुआं, विवाह मंडप, चहारदिवारी, चेकडैम जैसे समस्याओं से अवगत कराते हुए इसक ा निदान की मांग की गयी. मौके पर आलोक कुमार साहू ने कहा कि यह मंदिर ऐतिहासिक है.

इसे पर्यटक स्थल घोषित करने हेतु राज्य सरकार से वार्ता की जायेगी. इस मंदिर का सवार्ंगींण विकास के लिए कांग्रेस पार्टी प्रयत्नशील रहेगा. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी. मौके पर कुणाल अभिषेक, नंदलाल तिवारी, धन्नजय शाहदेव, संजीव मुखर्जी, रघुनंदन तिवारी, प्रमोद साहू, नीलकमल तिवारी, रामेश्वर महतो, सुरेश महतो, सोनवा देवी, जगन देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola