विद्युत संकट से परेशानी

Published at :17 Jul 2014 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत संकट से परेशानी

लोगों को नहीं मिल रही है नियमित बिजली लोहरदगा : जिले में बिजली की अनियमित आपूर्ति से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बिजली नहीं रहने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था भी बाधित हो गयी है. लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक तो वर्षा नहीं और उपर से उमस भरी गरमी लोगों […]

विज्ञापन

लोगों को नहीं मिल रही है नियमित बिजली

लोहरदगा : जिले में बिजली की अनियमित आपूर्ति से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बिजली नहीं रहने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था भी बाधित हो गयी है. लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक तो वर्षा नहीं और उपर से उमस भरी गरमी लोगों को परेशान किये हुए है. गरमी के कारण लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं.

कुआं का दूषित जल पीकर लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. कुटीर उद्योग बंद होने के क गार पर हैं. विद्युत उपकरण शोभा की वस्तु बन कर रह गये हैं.

शीघ्र दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था : ज्ञात हो कि 11 जुलाई को बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में स्थित लगा पावर ट्रांसफारमर जल गया था. जिसके कारण जिले में बिजली की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. पावर सब स्टेशन में तीन ट्रांसफारमर में से दो जल गये हैं. सिर्फ एक चालू हालत में है और उसी से किसी तरह घंटे दो घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है.

इसके मरम्मत का काम भी जारी है, लेकिन काम की गति काफी धीमी है. लोगों का कहना है कि 11 से 17 जुलाई तक लोग पावर ट्रांसफारमर जल जाने के कारण परेशान रहे. ज्ञात हो कि शहरी क्षेत्र में 7287 व ग्रामीण क्षेत्र में साढ़े 37 हजार बिजली के उपभोक्ता हैं जो लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola