युवती न्याय के लिए थाना पहुंची

Published at :17 Jul 2014 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
युवती न्याय के लिए थाना पहुंची

भंडरा-लोहरदगा : तीन वर्षो से शादी क रने का प्रलोभन देकर यौन शोषण की पीड़िता न्याय के लिए ठोकर खा रही है. पीड़िता को 50 हजार रुपये देकर मुंह बंद रखने का प्रलोभन एवं जान मारने की धमकी भी लड़का पक्ष वालों से दी जा रही है. पीड़िता का कहना है कि मुङो रुपया नहीं […]

विज्ञापन

भंडरा-लोहरदगा : तीन वर्षो से शादी क रने का प्रलोभन देकर यौन शोषण की पीड़िता न्याय के लिए ठोकर खा रही है. पीड़िता को 50 हजार रुपये देकर मुंह बंद रखने का प्रलोभन एवं जान मारने की धमकी भी लड़का पक्ष वालों से दी जा रही है. पीड़िता का कहना है कि मुङो रुपया नहीं न्याय चाहिए. न्याय नहीं मिली तो मैं आत्महत्या कर लूंगी. वह भंडरा थाना क्षेत्र के बुड़का गांव की निवासी हैं. प्रेमी परमोल उरांव भी बुड़का गांव का ही निवासी है.

दोनों का घर आमने-सामने हैं. उसके प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर पीड़िता 15 जून को भंडरा थाना में आकर थाना प्रभारी को घटना के संबंध में बतायी. थाना प्रभारी आरोपी परमोल उरांव को गिरफ्तार कर थाना ले आये. परमोल के पिता बंधु उरांव, रंथु उरांव सहित अन्य लोग भंडरा थाना आकर दोनों की शादी 15 दिनों के अंदर करवाने की सुलह पर थाना से ले गये. भंडरा थाना प्रभारी के समक्ष दोनों पक्ष द्वारा एकरारनामा बनाया गया था कि 15 दिनों के अंदर दोनों की शादी कर दी जायेगी.

22 जून को परमोल गांव से भाग गया. अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है. इस क्रम में सुषमा दो दिन थाना प्रभारी से मुलाकात कर परमोल एवं उसके घर वालों को कार्रवाई की मांग की थी. परंतु थाना प्रभारी कोई कार्रवाई नहीं किये. थाना में शादी करने का जो बांड बनाया गया था उसे पीड़िता द्वारा मांगे जाने पर उसे नहीं दिया गया. एसपी के नहीं रहने के कारण सुषमा एसपी से नहीं मिल सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola