सात माह से नहीं मिला है पैसा, हड़ताल पर जायेंगे

लोहरदगा : शहरी जलापूर्ति योजना में काम कर रहे लगभग 25 मजदूरों को जनवरी माह से राशि का भुगतान नहीं किया गया है. मजदूरों का कहना है कि यदि उन्हें शीघ्र पैसा नहीं दिया गया तो वे लोग हड़ताल पर चले जाएंगे. इस संबंध में शकर उरांव, महादेव उरांव, राजपाल, एडविन, चंद्रेश्वर सहित अन्य ने […]
लोहरदगा : शहरी जलापूर्ति योजना में काम कर रहे लगभग 25 मजदूरों को जनवरी माह से राशि का भुगतान नहीं किया गया है. मजदूरों का कहना है कि यदि उन्हें शीघ्र पैसा नहीं दिया गया तो वे लोग हड़ताल पर चले जाएंगे. इस संबंध में शकर उरांव, महादेव उरांव, राजपाल, एडविन, चंद्रेश्वर सहित अन्य ने बताया कि उन्हें कभी भी नियमित रुप से पैसे का भुगतान नहीं किया जाता है.
उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. रात दिन उन्हें काम करना पड़ता है, लेकिन मजदूरी के लिए उन्हें हमेशा भटकना पड़ता है. इन मजदूरों को राशि का भुगतान नगर पर्षद के द्वारा किया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




