मुखिया ने लोगों को चेतावनी दी

शराब की हो रही अवैध बिक्री किस्को-लोहरदगा : परहेपाट मुखिया सुखमनी लकड़ा ने खुले बाजार में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु अभियान चलाया है. मुखिया स्वयं दारु अड्डे पर पहुंच कर दारु बिक्रेताओं एवं पीने वाले को खरी-खोटी सुनायीं. चेतावनी देते हुए कहा कि आईंदा दारु बेचते या पीते पकड़े गये तो कार्रवाई […]
शराब की हो रही अवैध बिक्री
किस्को-लोहरदगा : परहेपाट मुखिया सुखमनी लकड़ा ने खुले बाजार में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु अभियान चलाया है. मुखिया स्वयं दारु अड्डे पर पहुंच कर दारु बिक्रेताओं एवं पीने वाले को खरी-खोटी सुनायीं. चेतावनी देते हुए कहा कि आईंदा दारु बेचते या पीते पकड़े गये तो कार्रवाई की जायेगी. शराब बेचने वाले एवं पीने वाले मुखिया के पहुंचते ही शर्मिंदगी से वहां से भागने लगे.
यदि स्थानीय प्रशासन शराब पर प्रतिबंध के लिए संवेदनशील हो जाये तो शराब मुक्ति बड़ी बात नहीं होगी. मुखिया सुखमनी लकड़ा मौके पर ही थाना प्रभारी से टेलीफोन पर बात कर अवैध शराब बिक्री बंद कराने हेतु पहल करने को कहा. किस्को प्रखंड क्षेत्र इन दिनों महुआ से बनी देसी शराब की बिक्री जोरो पर हो रही है. अवैध शराब विभिन्न चौक चौराहों पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है.
चौक-चौराहों में उपलब्ध होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीर भी रुक-कर दारू पी रहे हैं. किस्को मुख्य चौक के समीप शिशु मंदिर स्कूल के सामने खुले मैदान में शराब की बिक्री की जा रही है. मुख्य चौक, शिशु मंदिर एवं मिडिल स्कूल तथा कोचिंग इंस्टीच्यूट होने के कारण लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है. शराबी नशे में फुहड़पन तथा अश्लील हरकतें भी करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




