विशेष राज्य का दरजा हमारा अधिकार : विधायक

Published at :09 Jul 2014 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
विशेष राज्य का दरजा हमारा अधिकार : विधायक

कुडू (लोहरदगा) : आजसू कुडू प्रखंड समिति ने राज्य को विशेष राज्य का दरजा देने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान के अध्यक्षता में आयोजित धरना कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि विशेष राज्य का दरजा झारखंड को देना होगा. विशेष राज्य खैरात में […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : आजसू कुडू प्रखंड समिति ने राज्य को विशेष राज्य का दरजा देने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान के अध्यक्षता में आयोजित धरना कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि विशेष राज्य का दरजा झारखंड को देना होगा. विशेष राज्य खैरात में नहीं चाहिए, यह हमारा हक एवं अधिकार है.

टेट पास शिक्षकों को बहाली करते हुए शिक्षकों की कमी को दूर करने, स्थानीय नीति जल्द घोषित करने, राज्य में खाली पड़े सभी पदों पर बहाली की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की. मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र कुडू बीडीओ के माध्यम से सौंपा गया. मौके पर प्रखंड प्रभारी रामनंदन साहू, मुन्ना अग्रवाल, रमेश बैठा, बाड़ो देवी, कलीम खान, मो सकील, सजीबुल्ला, विजय उरांव, संजय महली, अवधेश पाठक, पंचम लाल, प्रदीप ठाकुर, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola