उग्रवादी घटनाओं में कमी आयी है

Updated at : 02 Jul 2014 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादी घटनाओं में कमी आयी है

डीआइजी ने एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया लोहरदगा : डीआइजी प्रवीण कुमार सिंह, एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक जांच करने लोहरदगा पहुंचे. एसडीपीओ कार्यालय के समक्ष उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद डीआइजी एसडीपीओ कार्यालय गये. इसके पूर्व उन्होंने भवन की जजर्र स्थिति को देखते हुए मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी […]

विज्ञापन

डीआइजी ने एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया

लोहरदगा : डीआइजी प्रवीण कुमार सिंह, एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक जांच करने लोहरदगा पहुंचे. एसडीपीओ कार्यालय के समक्ष उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद डीआइजी एसडीपीओ कार्यालय गये. इसके पूर्व उन्होंने भवन की जजर्र स्थिति को देखते हुए मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी ली.

एसपी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. इसके बाद डीआइजी एसडीपीओ कार्यालय से संबंधित विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया. उन्होंने बताया कि एसडीपीओ ही उग्रवादी घटना एवं हत्या का अनुसंधान करते हैं. एसडीपीओ ही उग्रवादी घटना पर नियंत्रण के लिए थानेदारों को दिशा-निर्देश देते हैं. डीआइजी ने बताया कि आंकड़ों के हिसाब से राज्य मे उग्रवादी घटनाओं मे कमी आयी है.

उन्होंने कहा कि जिन इलाकों से माओवादियों का जमावड़ा हट रहा है, वहां पीएलएफआइ उग्रवादी घुस रहे हैं तथा घटना को अंजाम दे रहे हैं. सभी उग्रवादी संगठन लेवी वसूली के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं. उन्होंने बताया कि पीएलएफआइ आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों का संगठन है. राज्य में जेजेएमपी तथा अन्य उग्रवादी संगठन पैसे वसूली के लिए संगठन चला रहे हैं.

डीआइजी श्री सिंह ने बताया कि उग्रवादी सबसे ज्यादा इनकाउंटर से डरते हैं. पुलिस उग्रवादी संगठनों के मुख्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बना कर काम कर रही है. उन्होंने बताया कि उग्रवाद पर नियंत्रण के लिए वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में छापामारी की जायेगी. मौके पर एसपी मृत्युंजय कुमार, एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी, इंस्पेक्टर नरेंद्र मोहन सिन्हा, राजीव रंजन कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola