अपराधियों ने दिनदहाड़े पारा शिक्षक को मारी गोली

लोहरदगा : पेशरार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रणकुली स्कूल में कार्यरत पारा शिक्षक मोहन महतो उर्फ मोहन यादव को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मार दी. गोली पारा शिक्षक के दाहिने हाथ मे लगी. बताया जाता है कि पारा शिक्षक अपने घर से विद्यालय पढ़ाने जा रहे थे. इसी बीच पतगच्छा गांव के […]
लोहरदगा : पेशरार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रणकुली स्कूल में कार्यरत पारा शिक्षक मोहन महतो उर्फ मोहन यादव को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मार दी. गोली पारा शिक्षक के दाहिने हाथ मे लगी. बताया जाता है कि पारा शिक्षक अपने घर से विद्यालय पढ़ाने जा रहे थे. इसी बीच पतगच्छा गांव के समीप एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात अपराधी पहुंचे तथा उन्हें रोक कर सामने से गोली चला दी.
गोली लगने से शिक्षक वहीं गिर गये. अपराधी घटना स्थल पर ही अपनी पिस्तौल फेंक कर फरार हो गये. घटना स्थल पर ही तीन गोली एवं पिस्तौल बरामद किया गया. स्थानीय लोगों की मदद से शिक्षक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स भेज दिया गया. पारा शिक्षक मोहन महतो पेशरार गांव का ही रहने वाला है. उसकी पत्नी पेशरार पंचायत की उपमुखिया है. पारा शिक्षक का घर बमनडीहा में भी है. फिलहाल वह बमनडीहा से ही विद्यालय आना-जाना करता है. पारा शिक्षक के अलावा वह बीएलओ का कार्य भी कर रहा है. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




