जाली नोट चलाते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2019 12:48 AM
भंडरा : लोहरदगा़ भंडरा साप्ताहिक मंगल बाजार में जाली नोट चलाते अनोज उरांव को ग्रामीणों ने पकड़ कर भंडरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया. अनोज उरांव अपना घर नरकोपी थाना क्षेत्र के चचकोपी गांव बता रहा है. अनोज उरांव 200 रुपये का जाली नोट देकर दुकानदारों से सामान की खरीदारी कर रहा था. ग्रामीणों ने […]
भंडरा : लोहरदगा़ भंडरा साप्ताहिक मंगल बाजार में जाली नोट चलाते अनोज उरांव को ग्रामीणों ने पकड़ कर भंडरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया. अनोज उरांव अपना घर नरकोपी थाना क्षेत्र के चचकोपी गांव बता रहा है. अनोज उरांव 200 रुपये का जाली नोट देकर दुकानदारों से सामान की खरीदारी कर रहा था.
ग्रामीणों ने बताया कि पकड़े जाने से पहले वह तीन दुकानों से खरीदारी कर चुका था. पकड़े गये अनोज के पास जाली आधार कार्ड भी पाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि अनोज उरांव अपना असली नाम छुपा कर बता रहा है. अनोज ने जाली नोटों को हेलमेट में छुपा कर रखा था. जाली नोट चलाने वाला गिरोह इस क्षेत्र में सक्रिय है.
नये नोटों के प्रचलन के बाद जाली नोट को चलाने वाला गिरोह ज्यादा सक्रिय हो गया है. लोगों ने बताया कि जाली नोट चलाने वाले रैकेट में अनोज तो सबसे निचले पायदान पर है. अब पुलिस की जांच में जाली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश होने की संभावना जतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










