आवास योजना में लापरवाही पर होगा केस

Updated:
विज्ञापन

आवास योजना में लापरवाही पर होगा केस

विज्ञापन

कैरो. प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री व अबुआ आवास योजना की समीक्षा बैठक हुई. इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लंबित आवासों की पंचायतवार समीक्षा की गयी. बीडीओ ने निर्देश दिया कि जो लाभुक पहली किस्त की राशि लेकर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ करायें. उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि बार-बार नोटिस के बाद भी कार्य नहीं करने वाले लाभुकों पर तीन नोटिस की प्रक्रिया पूरी कर राशि वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई और एफआइआर दर्ज करें. बीडीओ ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. मौके पर प्रखंड के कई कर्मी व अधिकारी उपस्थित थे. गुरु गोविंद दास की समाधि पर श्रद्धा के साथ चढ़ाई गयी चादर

लोहरदगा. नवयुवक संघ देवी मंदिर (पावरगंज) की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा मठ स्थित गुरु गोविंद दास महाराज की समाधि पर गाजे-बाजे के साथ चादरपोशी की गयी. देवी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई भव्य शोभा यात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा मठ पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं तथा श्रद्धालु शामिल हुए. मौके पर पंकज वर्मा ने कहा कि बाबा के दरबार में भक्तों की हर मन्नत पूरी होती है, यहां लोगों की अटूट आस्था जुड़ी है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola