एक वृक्ष 10 पुत्र समान

Updated at : 06 Jun 2014 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
एक वृक्ष 10 पुत्र समान

पौधरोपण किया गया लोहरदगा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड उदभव केंद्र स्वयं सेवी संस्था के द्वारा सोबरन टोली स्थित स्व कार्तिक उरांव स्मारक परिसर में पौधरोपण किया गया. मौके पर लोगों ने कहा कि आज पर्यावरण की रक्षा नहीं होने के कारण इनसान परेशानियों का सामना करने को विवश है. मौसम असंतुलित […]

विज्ञापन

पौधरोपण किया गया

लोहरदगा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड उदभव केंद्र स्वयं सेवी संस्था के द्वारा सोबरन टोली स्थित स्व कार्तिक उरांव स्मारक परिसर में पौधरोपण किया गया. मौके पर लोगों ने कहा कि आज पर्यावरण की रक्षा नहीं होने के कारण इनसान परेशानियों का सामना करने को विवश है. मौसम असंतुलित हो गया है. वर्तमान समय में तापमान बढ़ने का सबसे बड़ा कारण वृक्षों का कटना है. एक वृक्ष दस पुत्र समान है. हम जितनी ज्यादा संख्या में वृक्ष लगायेंगे उतना ही हमें लाभ होगा. प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में वृक्ष का अहम योगदान है.

प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए. जब पर्यावरण की रक्षा हम करेंगे तो हमारी रक्षा भी होगी. इस मौके पर जोखन भगत के अलावे झारखंड उद्भव केंद्र के सचिव बसंत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, युसुफ अंसारी, राजू अंसारी, प्रमिल टोप्पो, संतोष कुमार सिंह, दीपक टोप्पो, महेश भगत, बबलु उरांव, आलोक तिग्गा, हरदयाल उरांव, दशरथ उरांव, अनमोल टोप्पो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola