धरती आबा आजादी के सच्चे अनुयायी

Updated at : 10 Jun 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
धरती आबा आजादी के सच्चे अनुयायी

भगवान बिरसा मुंडा सम्राज्यवादी शोषण के खिलाफ थे लोहरदगा : अमर शहीद धरती आबा भगवान भगवान बिरसा मुंडा की 118वीं पुण्यतिथि पर जिले के आला प्रशासनिक अधिकारियों, राजनीतिक दल के नेताओ, समाजिक संगठन के लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. डीसी विनोद कुमार शंख नदी मोड़ पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण […]

विज्ञापन

भगवान बिरसा मुंडा सम्राज्यवादी शोषण के खिलाफ थे

लोहरदगा : अमर शहीद धरती आबा भगवान भगवान बिरसा मुंडा की 118वीं पुण्यतिथि पर जिले के आला प्रशासनिक अधिकारियों, राजनीतिक दल के नेताओ, समाजिक संगठन के लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. डीसी विनोद कुमार शंख नदी मोड़ पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. डीसी विनोद कुमार, एसपी राजकुमार लकड़ा, डीडीसी शशीधर मंडल, एसडीओ राजमहेश्वरम 12.15 बजे शंख नदी के समीप स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. मौके पर डीसी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आजादी के सच्चे अनुयायी थे.
देश की आजादी के लिए उन्होंने अपना प्राण न्योछावर कर दिया. उनके बताये मार्ग पर चल कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. एसपी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजों की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था. वे सम्राज्यवादी शोषण के खिलाफ थे. झारखंड के सपूत भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये थे. पुण्यतिथि पर नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत ने भी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किया. मौके पर वार्ड पार्षद कमला देवी मौजूद थीं. इधर भाजपा नेता नरेन राज ने शंख नदी स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमान अर्पित किया. मौके पर बालकृष्णा सिंह, मनीर उरांव, भुनेश्वर उरांव, संदीप लकड़ा, अजय उरांव, शक्ति कुमार, लाल दीपक, विष्णु साहू, सुधीर उरांव, राजकुमार साहू आदि मौजूद थे. जय आदिवासी युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष कलिंद्र उरांव के नेतृत्व में भी श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. मौके पर विनोद उरांव, मुकेश उरांव, मनीष उरांव, बचनदेव उरांव, रामदेव उरांव, उधवा उरांव आदि मौजूद थे. सीपीआइएम नेता दिलीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर बच्चू नारायण सिंह, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, सुरेंद्र ठाकुर, मोहन राम, गंगा सागर गुप्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola