तेज आंधी में उड़ा ढाई लाख का सोलर प्लेट

Updated at : 02 Jun 2018 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
तेज आंधी में उड़ा ढाई   लाख का  सोलर प्लेट

किस्को/ सेन्हा,लोहरदगा़ : किस्को प्रखंड में आयी आंधी और बारिश से प्रखंड क्षेत्र में काफी क्षति हुई है. परहेपाट के पंचायत भवन में लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से लगाये गये सोलर प्लेट तेज आंधी में उड़ गये. इससे भारी क्षति हुई. किस्को प्रखंड में लगभग एक घंटे तक बारिश और आंधी ने कहर […]

विज्ञापन

किस्को/ सेन्हा,लोहरदगा़ : किस्को प्रखंड में आयी आंधी और बारिश से प्रखंड क्षेत्र में काफी क्षति हुई है. परहेपाट के पंचायत भवन में लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से लगाये गये सोलर प्लेट तेज आंधी में उड़ गये. इससे भारी क्षति हुई. किस्को प्रखंड में लगभग एक घंटे तक बारिश और आंधी ने कहर बरपाया. कई घरों के छप्पर उड़ गये. कई घरों पर पेड़ की डालियां टूट कर गिर गयी. आंधी-पानी से खेतों में लगी सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ हैहुआ है.. वहीं सेन्हा प्रखंड के मुर्की तोडर पंचायत में दीपक कच्छप का घर तूफान से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दीपक का घर एस्बेस्टस से छारा हुआ था. इस पर आम के पेड़ की मोटी टहनी टूट कर गिरने से चार कमरे का एस्बेस्टस चूर-चूर हो गया. वहीं तारामुनी कच्छप ने बताया कि तूफान के समय घर में कोई सदस्य नहीं था. जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. इसके अलावे प्रखंड क्षेत्र के झखरा निवासी महावीर जायसवाल के अलावे अन्य लोगों का भी घर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola