अपने ही ट्रक से कुचल कर खलासी की मौत

Updated at : 01 Jun 2018 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
अपने ही ट्रक से कुचल कर खलासी की मौत

लोहरदगा : लोहरदगा के पतराटोली में 10 चक्का ट्रक (जेएच-01एक्स-0890) के नीचे आने से खलासी किस्को थाना अंतर्गत केरार गांव निवासी 20 वर्षीय मुनेश्वर उरांव (पिता- मतलू उरांव) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया. यह ट्रक रांची के अजय साहू (चुटिया निवासी) का है. खलासी के सिर […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा के पतराटोली में 10 चक्का ट्रक (जेएच-01एक्स-0890) के नीचे आने से खलासी किस्को थाना अंतर्गत केरार गांव निवासी 20 वर्षीय मुनेश्वर उरांव (पिता- मतलू उरांव) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया. यह ट्रक रांची के अजय साहू (चुटिया निवासी) का है.

खलासी के सिर पर पिछला चक्का चढ़ने से उसका सिर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार ट्रक में हुई खराबी को दूर करने के लिए खलासी ट्रक के नीचे उतर उसे ठीक कर रह था. इस बीच ट्रक का ड्राइवर ट्रक को आगे बढ़ा दिया, जिससे गाड़ी का पिछला चक्का खलासी के सिर पर चढ़ गया. घटना की खबर मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

ट्रक में आयी खराबी को दूर कर रहा था खलासी, तभी चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया
ट्रक का पिछला हिस्सा सिर पर चढ़ने से घटनास्थल पर हुई हुई मौत
घटना के बाद ट्रक छोड़ फरार हो गया ड्राइवर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola