यूपीए गठबंधन की जीत, कांग्रेस ने दी बधाई

लोहरदगा : सिल्ली व गोमिया उप चुनाव में यूपीए गठबंधन की जीत पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी ने वहां की जनता को बधाई दी है. कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि अभी तो यह आगाज है, आनेवाले समय में महागठबंधन 2019 के चुनाव में सभी सीटों पर अपना परचम लहरायेगा. यह जीत यूपीए की जीत […]
लोहरदगा : सिल्ली व गोमिया उप चुनाव में यूपीए गठबंधन की जीत पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी ने वहां की जनता को बधाई दी है. कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि अभी तो यह आगाज है, आनेवाले समय में महागठबंधन 2019 के चुनाव में सभी सीटों पर अपना परचम लहरायेगा. यह जीत यूपीए की जीत है. राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि गोमिया व सिल्ली उप चुनाव ने यह साबित कर दिया कि भाजपा व आजसू से लोगों का मोहभंग हो गया है. इस चुनाव परिणाम से भाजपा का घमंड चूर हो गया है. भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




