कैरो से बालू लदे चार वाहन जब्त

Updated at : 27 May 2018 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
कैरो से बालू लदे चार वाहन जब्त

कैरो,लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठा रहे तीन ट्रैक्टर और एक टर्बो को अधिकारियों की विशेष टीम ने पकड़ा. कोयल नदी से अवैध ढंग से बालू उठाते दो ट्रैक्टर पकड़े गये़ इस पर कैरो थाना में मामला दर्ज किया गया. अन्य गाड़ियों को रोड पर पकड़ा गया़ इनके कागजात नहीं होने के […]

विज्ञापन

कैरो,लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठा रहे तीन ट्रैक्टर और एक टर्बो को अधिकारियों की विशेष टीम ने पकड़ा. कोयल नदी से अवैध ढंग से बालू उठाते दो ट्रैक्टर पकड़े गये़ इस पर कैरो थाना में मामला दर्ज किया गया. अन्य गाड़ियों को रोड पर पकड़ा गया़ इनके कागजात नहीं होने के कारण इन पर फाइन किया गया.

इस अभियान में सिविल एसडीओ सह डीटीओ राज महेश्वरम, एसडीपीओ अरविंद वर्मा, सहायक खनन पदाधिकारी निरंजन प्रसाद, थाना प्रभारी रामशीष पासवान शामिल थे. ज्ञात हो कि कैरो प्रखंड क्षेत्र में लगभग साल भर से अवैध तरीके से बालू का उठाव विभिन्न जगहों से हो रहा है. कैरो प्रखंड क्षेत्र के कंदनी नदी, नंदनी नदी, कोयल नदी हनहट, जिंगी, जोंजरो, कैरो बंडा, जामुनटोली घाट जैसे जगहों से रोजाना काफी मात्रा में ट्रैक्टरों से बालू निकाला जाता है.
इसके बाद बड़ी गाड़ियों पर लाद कर बालू दूसरे जिलो में भेजा जाता है. बालू माफियाओं को विभाग का भी संरक्षण प्राप्त है. बालू का अधिक उठाव होने के कारण नदियों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. प्रखंड क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए पानी नहीं मिल रहा है. नदियों में ही जेसीबी लगा कर गड्ढा खोद कर किसान सिंचाई के लिए पानी की जुगाड़ कर रहे हैं. पहले ऐसी स्थिति
नहीं थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola