चूल्हापानी गांव पहुंचनेवाले दूसरे डीसी हैं बिनोद कुमार
Updated at : 24 May 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा) : चूल्हापानी गांव पहुंचनेवाले जिलाधिकारियों, अधिकारियों में एक और नाम जुड़ गया है. उपायुक्त बिनोद कुमार तथा एसपी राजकुमार लकड़ा का. इससे पहले साल 2006 में जिले के तत्कालीन उपायुक्त अाराधना पटनायक, लातेहार उपायुक्त कमल किशोर सोन गांव पहुंचे थे. 12 साल हो गये, लेकिन गांव की तस्वीर और तकदीर नहीं बदली है. […]
विज्ञापन
कुड़ू (लोहरदगा) : चूल्हापानी गांव पहुंचनेवाले जिलाधिकारियों, अधिकारियों में एक और नाम जुड़ गया है. उपायुक्त बिनोद कुमार तथा एसपी राजकुमार लकड़ा का. इससे पहले साल 2006 में जिले के तत्कालीन उपायुक्त अाराधना पटनायक, लातेहार उपायुक्त कमल किशोर सोन गांव पहुंचे थे. 12 साल हो गये, लेकिन गांव की तस्वीर और तकदीर नहीं बदली है.
बताया जाता है कि गंगा दामोदर महोत्सव का शुभारंभ साल 2004 में राज्य के वर्तमान मंत्री सरयू राय ने किया थे. दामोदर को प्रदूषण से मुक्त कराने का बीड़ा उठानेवाले सरयू राय ने दामोदर नद के उदगम स्थल को खोज निकाले थे. इसके बाद से लगातार गंगा दामोदर महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है. मंत्री बनने से पहले सरयू राय चार बार चूल्हापानी गांव पहुंच चुके है. एक साल पहले सलगी में आयोजित गंगा दामोदर महोत्सव में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घोषणा की थी कि चूल्हापानी गांव समेत सलगी पंचायत को आदर्श पंचायत बनाया जायेगा.
एक साल बाद ना तो सलगी पंचायत आदर्श पंचायत बन पायी, ना ही चूल्हापानी गांव का अपेक्षित विकास हो पाया. इसके अलावा दो बार मंत्री रहते सरयू राय सलगी पहुंचे, लेकिन आजादी के 71 साल बाद भी गांव मे समस्या जस के तस बनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




