जिले में बढ़ा बीमारियों का प्रकोप तपती गर्मी व बिजली की किल्लत से लोग परेशान

Updated at : 20 May 2018 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में बढ़ा बीमारियों का प्रकोप  तपती गर्मी व बिजली की किल्लत से लोग परेशान

लोहरदगा : जिले में तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं. जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बाजार में एसी, फ्रिज, कूलर, पंखा की बिक्री बढ़ गयी है. वहीं झुलसा देने वाली गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों को […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं. जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बाजार में एसी, फ्रिज, कूलर, पंखा की बिक्री बढ़ गयी है. वहीं झुलसा देने वाली गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों को अलग परेशानी में डाल रखा है. प्रचंड गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है. लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार के अलावा गर्मी जनीत रोग भी परेशान किये हुए है.

सदर अस्पताल के अलावे निजी क्लिनिक में भी मरीजों की लंबी कतार देखी जा रही है. मई माह के तीसरे सप्ताह में पड़ रही गर्मी से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. तपती धूप में स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शहर की सड़कें सुबह से ही विरान हो जाती है जो देर शाम तक सूनी ही रहती है. चिकित्सक भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. सदर अस्पताल में प्रतिदिन 400 से 500 मरीज पहुंच रहे हैं. जिले में मलेरिया का प्रकोप भी बढ़ रहा है. लोग लू से बचने के लिए तमाम उपाय कर रहे हैं. बाजार में खीरा, ककड़ी, आम व बेल की शरबत, सत्तू का शरबत, नारियल पानी की मांग काफी बढ़ गयी है. नदी, तालाब, कुआं सुख चुके हैं. इंसान के साथ-साथ जानवर भी पानी के लिए परेशान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola