स्वास्थ्य उप केंद्रों और झोला छाप डाॅक्टरों के भरोसे लोग

लोहरदगा : कैरो प्रखंड बने नौ साल हो चुके है. इसके बावजूद प्रखंड के लोगों को स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही है. प्रखंड के लोग चिकित्सा के नाम पर स्वास्थ्य उपकेंद्रों या झोला छाप डाॅक्टरों के भरोसे है. स्वास्थ्य उपकेंद्र में भी स्वीकृत पद के अनुरूप न तो डॉक्टर पदस्थापित है और न […]
लोहरदगा : कैरो प्रखंड बने नौ साल हो चुके है. इसके बावजूद प्रखंड के लोगों को स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही है. प्रखंड के लोग चिकित्सा के नाम पर स्वास्थ्य उपकेंद्रों या झोला छाप डाॅक्टरों के भरोसे है. स्वास्थ्य उपकेंद्र में भी स्वीकृत पद के अनुरूप न तो डॉक्टर पदस्थापित है और न ही अन्य कर्मी. इससे स्वास्थ्य उप केंद्र का संचालन सही तरीके से नहीं हो पाता है. इसका खामियाजा प्रखंड के आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.
छोटी-छोटी व मौसमी बीमारियों में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. सामान्य परिवार के लोग छोटी-छोटी बीमारियों में अपना इलाज लोहरदगा व रांची जाकर कराते है, लेकिन गरीब तबके के लोगों को झोला छाप डाॅक्टरों के भरोसे रहना पड़ता है. कैरो में संचालित स्वास्थ्य उप केंद्र में रोजाना लगभग 100 मरीज पहुंचते है. लेकिन स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में उन्हें बाहर का रास्ता अख्तियार करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




