करोड़ों की परिसंपत्ति का होगा वितरण
Updated at : 15 May 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी, कला पर्यटन एवं खेलकूद युवा कार्यमंत्री अमर कुमार बाउरी शिरकत करेंगे लोहरदगा : जिला स्थापना दिवस सह शंख महोत्सव का आयोजन 17 और 18 मई को किया जायेगा़ 17 मई से आयोजित दो दिवसीय समारोह का आगाज शाम में बीएस कॉलेज स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा. इसमें […]
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी, कला पर्यटन एवं खेलकूद युवा कार्यमंत्री अमर कुमार बाउरी शिरकत करेंगे
लोहरदगा : जिला स्थापना दिवस सह शंख महोत्सव का आयोजन 17 और 18 मई को किया जायेगा़ 17 मई से आयोजित दो दिवसीय समारोह का आगाज शाम में बीएस कॉलेज स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा. इसमें फिल्मी दुनिया के कलाकार भी अपना जलवा बिखेरेंगे़ इसमें मुख्य अतिथि जिला के प्रभारी सह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी, कला पर्यटन एवं खेलकूद युवा कार्यमंत्री अमर कुमार बाउरी शिरकत करेंगे. अगले दिन 18 मई को गरीब कल्याण सह विकास मेला का आयोजन किया जायेगा. इसमें ऑनलाइन योजनाओं का शिलान्यास के साथ-साथ करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण जिले वासियों के बीच किया जायेगा.
विभिन्न सरकारी विभाग स्टॉल के माध्यम से अपने-अपने कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे. उपायुक्त विनोद कुमार ने सभी विभागों को इसके लिए निर्देश जारी किया है़ इस दिन शाम को भी जिला एवं राज्यस्तरीय सांस्कृतिक कलाकार अपने सुरों और नृत्य का जलवा बिखेरेंगे. उपायुक्त ने कहा कि यह आयोजन पूरे जिले वासियों का है न कि सिर्फ जिला प्रशासन का. लोहरदगा काे जिले के रूप में दर्जा दिया जाना गौरव की बात है. अपने जन्म काल से ही लोहरदगा जिला निरंतर विकास की ओर अग्रसर है. इस विकास में यहां के मेहनतकश वासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है.
जिला प्रशासन तथा यहां के आमजन समन्वय स्थापित कर विकास की एक नयी गाथा लिखी है चाहे वह सामाजिक,आर्थिक,कला संस्कृति, खेलकूद, कृषि या शिक्षा का क्षेत्र हो लोगों ने अपने एेतिहासिक काल से ही शांति एवं अमन-चैन की एक अनोखी मिशाल पेश की है. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन इस आयोजन को बेहतर से बेहतर करने के लिए पूरी तत्परता से प्रयासरत है. जिलावासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर इन कार्यक्रमों का लुफ्त उठायें. उपायुक्त ने बताया कि 24 मई को जिले के चूल्हापानी में दामोदर महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत ने बताया कि जिला स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है
जो अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. इनमें यातायात सह विधि व्यवस्था समिति, विकास सह रोजगार मेला समिति, मंच एवं स्टॉल निर्माण समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, स्वास्थ्य समिति,प्रचार-प्रसार समिति तथा शहर सह कार्यस्थल स्वच्छता समिति प्रमुख है. बैठक में डीडीसी शशिधर मंडल, जिला शिक्षा अधिक्षक रेणुका तिग्गा, पंचायती राज्य पदाधिकारी मनीषा तिर्की, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ शंभू नाथ चौधरी, नवा बिहान जिला साक्षरता समिति के सचिव, हिंडालको के निरज कुमार, अभय सिंह सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी के साथ-साथ सभी बीडीओ व सीओ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




