बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने का निर्देश

लोहरदगा : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें उपायुक्त ने सड़क हादसे की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त किया तथा बताया कि सड़क हादसे को रोकने के लिए और भी पहल करने की आवश्यकता है. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट […]
लोहरदगा : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें उपायुक्त ने सड़क हादसे की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त किया तथा बताया कि सड़क हादसे को रोकने के लिए और भी पहल करने की आवश्यकता है. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा,
इसके लिए शहर के विभिन्न जगहों पर एक साथ जांच अभियान चलाया जायेगा तथा वाहन जब्त किया जायेगा. वाहन तभी छोड़ा जायेगा जब वह फाइन भरेगा और हेल्मेट दिखायेगा. सभी पेट्रोल पंप के मालिक को बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों में पेट्रोल नहीं देने का निर्देश दिया, कार चालकों को भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है फिर भी लोहरदगा में देखने को मिल रहा है कि सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं के बराबर किया जाता है़ सड़क के किनारे टेलीफोन का खंभा अभी भी लगा हुआ है,
शीघ्र वैसे खंभे को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. हिंडालको द्वारा पूर्व में ही पावरगंज और बरवा टोली चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की बात कही गयी थी.
जिसे आज तक पूर्ण नहीं किया गया है. इस संदर्भ में हिंडालको के प्रतिनिधि ने बताया की शीघ्र ही ट्रैफिक सिग्नल लगाने वाली कंपनी से संपर्क कर कार्य पूर्ण किया जायेगा. हिंडालको गेट से ट्रक के परिचालन से जाम की स्थिति रहती है इसका मुख्य कारण गेट का छोटा होना है. मुख्य गेट को और चौड़ा कर देने से एक तरफ से आना और दूसरे तरफ से जाने में ट्रैफिक की समस्या कम होगी. इस विषय पर भी हिंडालको के प्रतिनिधि ने बताया की गेट के चौड़ीकरण का काम हिंडालको मैनेजमेंट से पारित हो चुका है. अब यह काम शीघ्र शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




