बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने का निर्देश

Updated at : 13 May 2018 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने का निर्देश

लोहरदगा : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें उपायुक्त ने सड़क हादसे की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त किया तथा बताया कि सड़क हादसे को रोकने के लिए और भी पहल करने की आवश्यकता है. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट […]

विज्ञापन

लोहरदगा : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें उपायुक्त ने सड़क हादसे की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त किया तथा बताया कि सड़क हादसे को रोकने के लिए और भी पहल करने की आवश्यकता है. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा,

इसके लिए शहर के विभिन्न जगहों पर एक साथ जांच अभियान चलाया जायेगा तथा वाहन जब्त किया जायेगा. वाहन तभी छोड़ा जायेगा जब वह फाइन भरेगा और हेल्मेट दिखायेगा. सभी पेट्रोल पंप के मालिक को बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों में पेट्रोल नहीं देने का निर्देश दिया, कार चालकों को भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है फिर भी लोहरदगा में देखने को मिल रहा है कि सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं के बराबर किया जाता है़ सड़क के किनारे टेलीफोन का खंभा अभी भी लगा हुआ है,

शीघ्र वैसे खंभे को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. हिंडालको द्वारा पूर्व में ही पावरगंज और बरवा टोली चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की बात कही गयी थी.

जिसे आज तक पूर्ण नहीं किया गया है. इस संदर्भ में हिंडालको के प्रतिनिधि ने बताया की शीघ्र ही ट्रैफिक सिग्नल लगाने वाली कंपनी से संपर्क कर कार्य पूर्ण किया जायेगा. हिंडालको गेट से ट्रक के परिचालन से जाम की स्थिति रहती है इसका मुख्य कारण गेट का छोटा होना है. मुख्य गेट को और चौड़ा कर देने से एक तरफ से आना और दूसरे तरफ से जाने में ट्रैफिक की समस्या कम होगी. इस विषय पर भी हिंडालको के प्रतिनिधि ने बताया की गेट के चौड़ीकरण का काम हिंडालको मैनेजमेंट से पारित हो चुका है. अब यह काम शीघ्र शुरू होगा.

अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी राज महेश्वरम ने बताया कि झारखंड से बाहर की गाड़ियां हिंडालको सहित अन्य कंपनियों में चलायी जा रही है, वैसे गाड़ियों को झारखंड में चलाने के लिए झारखंड का नंबर जेएच होना अनिवार्य है. क्योंकि इससे राजस्व की क्षति हो रही है. साथ हीं ट्रकों या सभी वाहनों के आगे और पीछे नंबर प्लेट लगा हुआ और इंडिकेटर लगा होना अनिवार्य है. इसके लिए ट्रक एसोसिएशन के लोगों को भी पत्र भेज कर जागरूक करने का निर्देश दिया गया.
शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों के लिए रात्रि में या भोर में जांच अभियान चलाया जायेगा. पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा. हिंडालको गेट के पास लगे ओवरब्रिज जिससे ताली गाड़ी द्वारा बॉक्साइट लाया जाता है. इसकी ऊंचाई काफी कम है जिससे वाहनों को गुजरने में परेशानी होती है, हिंडालको प्रबंधन को ब्रिज की ऊंचाई अधिक करने का निर्देश दिया गया. कहा गया कि पेशरार जाने वाले रास्ते में भी रोपवे रोड से गुजरती है उसे भी ऊंचा करने का निर्देश दिया गया. लोहरदगा में विभिन्न जगहों पर लगे जेबरा क्रॉसिंग की रंगाई करने का निर्देश दिया गया. एनएच के किनारे झुकी डालियों को चिह्नित कर उसकी कटाई करने के लिए एनएच डिपार्टमेंट को निर्देशित किया गया. पतरा टोली से बक्सी पतरा तक सड़क के किनारे फलैंक भरने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीसी के अलावा एसपी राजकुमार लकड़ा, एसडीओ व प्रभारी जिला परिवाहन पदाधिकारी राज महेश्वरम, सिविल सर्जन डॉ शंभू नाथ चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा, अधीक्षक उत्पाद, नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी के प्रतिनिधि, हिंडालको प्रतिनिधि निरज कुमार एवं अभय सिंह, नेहरू युवा केंद्र समन्वयक ललिता कुमारी, राष्ट्रीय पथ एवं पथ प्रमंडल के प्रतिनिधि, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अरुण राम, नवा बिहान जिला साक्षरता समिति के सचिव गोपी कृष्ण कुंवर, सामाजिक कार्यकर्ता संजय बर्मन, रोड सेफ्टी मैंनेजर अरविंदो त्रिपाठी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
सप्ताह में एक दिन साइकिल का इस्तेमाल करें
जिले में पर्यावरण को शुद्ध रखने तथा स्वास्थ की दृष्टि से सप्ताह में एक दिन लोग साइकिल का इस्तेमाल करें. इसमें अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग रुचि दिखाये और साइकिल से कार्यालय या अन्य काम करने जायें. इस पर भी विचार किया गया. सब ने कहा कि एक दिन निश्चित हो जायेगा तो सभी लोग उस दिन साइकिल का इस्तेमाल करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola