420 से ऊपर पहुंचा तापमान

लोहरदगा : जिले में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं. प्रचंड गर्मी के कारण हर आम व खास लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. आम जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है. जिले का तापमान 42 डिग्री से भी उपर जाने को बेताब है. भरी दोपहर में लोगों का बाजार में निकलना मुश्किल हो गया […]
लोहरदगा : जिले में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं. प्रचंड गर्मी के कारण हर आम व खास लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. आम जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है. जिले का तापमान 42 डिग्री से भी उपर जाने को बेताब है. भरी दोपहर में लोगों का बाजार में निकलना मुश्किल हो गया है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग गर्मी से राहत पाने के उपाय ढूंढने में अपने को लाचार समझ रहे हैं. वैसे में शहरी क्षेत्र में दिन-दिनभर बिजली के गायब रहने से लोगों को और भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
दूसरी ओर इस तपती गर्मी में लोग पेयजल के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. शहरी जलापूर्ति से पेयजल के नाम पर लोगों को गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है. जो ना तो पीने के काम का है और ना ही नहाने के. कीचड़ युक्त पानी की सप्लाई होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. प्रचंड गर्मी में जहां बूंद-बूंद पानी के लिए लोगों के बीच मारा-मारी होने की नौबत हो जा रही है, वहीं नगर परिषद द्वारा नदी का गंदा पानी पेयजल के रूप में लोगों को मुहैया कराना अपने आप में सवाल खड़ा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




