व्यवसायी से अपराधियों ने नकद और जेवरात लूटे जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 10 May 2018 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी से अपराधियों ने नकद और जेवरात लूटे जांच में जुटी पुलिस

कुड़ू़ : मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के हेंजला निवासी किराना दुकानदार सह धान व्यवसायी को उसके घर में बंधक बना कर चार हथियारबंद अपराधियों ने जेवरात समेत नकद 35 हजार रुपये कुल मिला कर लगभग एक लाख रुपये की संपति लूट कर फरार हो गये़ रात में ही पुलिस को सूचना मिली. सूचना पाकर थाना […]

विज्ञापन

कुड़ू़ : मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के हेंजला निवासी किराना दुकानदार सह धान व्यवसायी को उसके घर में बंधक बना कर चार हथियारबंद अपराधियों ने जेवरात समेत नकद 35 हजार रुपये कुल मिला कर लगभग एक लाख रुपये की संपति लूट कर फरार हो गये़ रात में ही पुलिस को सूचना मिली. सूचना पाकर थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की. सूचना पाकर एसपी राजकुमार लकड़ा और एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे तथा व्यवसायी से पूरे मामले की जानकारी ली.

बताया जाता है कि हेंजला निवासी किराना दुकानदार सह धान व्यवसायी शंकर साहू मंगलवार की शाम अपने घर में खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे़ इसी बीच मंगलवार शाम लगभग आठ बजे चार अपराधी पहुंचे और चावल लेने की बात कहते हुए घर का दरवाजा खुलवाया.

दरवाजा खुलने के बाद स्वंय को उग्रवादियों का आदमी बता खाना बनाने का आदेश दिया. खाना बनने के बाद अपराधियों ने शंकर साहू को बंधक बना लिया. शंकर साहू के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की. घर में मौजूद अन्य सदस्यों को घर में किनारे बैठाते हुए लूटपाट शुरू कर दिया. अलमीरा में रखे नकद लगभग 35 हजार रुपये तथा लगभग 70 हजार रुपये के सोने तथा चांदी के जेवरात लूट निकल गये. भुक्तभोगी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इस मामले में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है. लेकिन पुलिस को घटना की जांच के बाद कई अहम सुराग मिले हैं. जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है.

वकील की पिटाई मामले में गढ़वा एसपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करें : हाइकोर्ट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola