गांव विकसित होगा, तो जिले का विकास होगा : केंद्रीय मंत्री

Updated at : 03 May 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
गांव विकसित होगा, तो जिले का विकास होगा : केंद्रीय मंत्री

कुड़ू ( लोहरदगा) : स्थानीय सांसद सह केंद्रीय आदिवासी मामलों के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने मंगलवार को प्रखंड के उडुमुड़ू गांव स्थित अखड़ा में ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बताया कि गांव में पानी निकासी का कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. पीने […]

विज्ञापन

कुड़ू ( लोहरदगा) : स्थानीय सांसद सह केंद्रीय आदिवासी मामलों के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने मंगलवार को प्रखंड के उडुमुड़ू गांव स्थित अखड़ा में ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बताया कि गांव में पानी निकासी का कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. पीने का पानी की गंभीर समस्या है. सड़क नहीं है. मूलभूत सुविधाओं का आभाव है. मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है.

केंद्र सरकार ने गांव के विकास को लेकर स्वराज अभियान की शुरुआत की है. अभियान के तहत गांव का विकास किया जायेगा. पिछले 14 अप्रैल से पांच मई तक यह अभियान चलेगा. 2022 तक सभी को पक्का आवास सरकार उपलब्ध करा देगी , एक भी बेघर नहीं बचेगा. प्रधानमंत्री का सपना है कि गांव में सभी मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जाये. वैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र, जहां की आबादी 20 हजार से ज्यादा है, ऐसे क्षेत्रों में नवोदय विद्यालय के तर्ज पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा.

ग्रामीणों ने टैंकर नहीं देने की उठायी बात : बैठक में ग्रामीण संजय साहू , धरती उरांव समेत अन्य ने केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत को बताया कि पंचायत की मुखिया ललिता उरांव सरकारी राशि से खरीदी गयी पानी टैंकर को शादी-विवाह में नहीं देती हैं. कुछ बोलने पर केस करने की धमकी देती हैं. आम ग्रामीण से काफी बुरा बर्ताव करती है.
धरती उरांव ने बताया कि दस दिन मुखिया के पास गये, लेकिन मुखिया ने टैंकर नहीं दिया. इस पर मंत्री ने जांच कराने का आदेश दिया. मामले में मुखिया ललिता उरांव कहा कि टैंकर खराब था, इस लिए नहीं दिये. कार्यक्रम में भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिनोद कुमार राम , बाल सरंक्षण आयोग के गुमला जिला सदस्य भुपन साहू , पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू कुमार रजक , राजेश प्रसाद , संजय चौधरी , दुबराज वर्मा , पंचम बैठा समेत अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola