केंद्रीय मंत्री को समस्या से अवगत कराया कुड़ूवासियों ने

Updated at : 03 May 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री को समस्या से अवगत कराया कुड़ूवासियों ने

कुड़ू (लोहरदगा) : स्थानीय सांसद सह केंद्रीय आदिवासी मामलों के राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने कुड़ू ब्लॉक मोड़ के समीप भाजपा नेताओं तथा ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में संगठन के संबंध में पूरी जानकारी ली. मौके पर कुड़ू के ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि प्रखंड क्षेत्र में विद्युत की समस्या है. पिछले पांच […]

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा) : स्थानीय सांसद सह केंद्रीय आदिवासी मामलों के राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने कुड़ू ब्लॉक मोड़ के समीप भाजपा नेताओं तथा ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में संगठन के संबंध में पूरी जानकारी ली. मौके पर कुड़ू के ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि प्रखंड क्षेत्र में विद्युत की समस्या है. पिछले पांच दिनों से विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गयी है.

कुड़ू के एकमात्र जनता इंटर कॉलेज की हालत बद से बदतर हो गयी है . टिको नदी तट पर स्थित धोबी समाज का शमशान घाट नदी के उस पार है. शव जलाने के लिए घुटने भर पानी में प्रवेश करते हुए ग्रामीणों को शवदाह के लिए जाना पड़ता है. बरसात के दिनों मे भारी परेशानी होती है. जिले के निवर्तमान उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने टिको नदी शमशान घाट का निरीक्षण किया था. नदी में पुलिया बनाने का आदेश विशेष प्रमंडल विभाग के अभियंता को दिये थे .
इसी बीच श्री भंजंत्री का तबादला हो गया तथा मामला अधर में लटक गया. मंत्री सुर्दशन भगत ने जिले के उपायुक्त से बात करने, जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से बात करते हुए पुलिया निर्माण कराने का भरोसा दिलाया. मौके पर विनोद राम, भूपन साहू, राजू रजक, दुबराज वर्मा, राजेश प्रसाद, संजय चौधरी, सुदामा प्रसाद, शुभम मोदी, नवीन कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola