चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने की तमन्ना

Published at :11 May 2014 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने की तमन्ना

लोहरदगा : इंटरमीडिएट कॉमर्स की परीक्षा में 83.6 प्रतिशत लाकर पूरे झारख्ांड में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाली उसरूलाइन कॉन्वेंट, रांची की छात्र रानी तरन्नुम चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती है. लोहरदगा स्थित बंगला मुहल्ला निवासी है. जाकीर हुसैन व रिजवाना बेगम की चौथी संतान रानी तरन्नुम ने लोहरदगा जिले को गौरवान्वित किया है. पिता चीरी टिचर्स […]

विज्ञापन

लोहरदगा : इंटरमीडिएट कॉमर्स की परीक्षा में 83.6 प्रतिशत लाकर पूरे झारख्ांड में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाली उसरूलाइन कॉन्वेंट, रांची की छात्र रानी तरन्नुम चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती है. लोहरदगा स्थित बंगला मुहल्ला निवासी है. जाकीर हुसैन व रिजवाना बेगम की चौथी संतान रानी तरन्नुम ने लोहरदगा जिले को गौरवान्वित किया है.

पिता चीरी टिचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में चपरासी हैं. शिक्षा के प्रति उनके व्यापक दृष्टिकोण ने रानी को इस मुकाम तक पहुंचाया है. चार भाइयों व तीन बहनों में रानी पढ़ाई के प्रति जागरूक और अपने भविष्य के प्रति बेहद संवेदनशील है.

जीवन में कुछ करने की जुनून है. उसकी शिक्षा में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कभी आड़े नहीं आयी. माता-पिता के सहयोग व दृढ़ इच्छाशक्ति ने रानी को उच्च मनोबल दिया और परिणाम सबके सामने है. हिम्मत नहीं हारनेवाली रानी हर मुसीबत से परे अपने जीवन के लिए उच्च मुकाम पाने की महत्वाकांक्षा रखती है. लोहरदगा में अपने नाना हाजी रहमत से प्रेरणा प्राप्त कर भविष्य के उज्‍जवल सपने संजोये रानी आगे बढ़ने को अग्रसर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola