लोहरदगा नगर निकाय चुनाव : स्क्रूटनी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का पर्चा सही पाया गया
Updated at : 24 Mar 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

दो वार्ड पार्षदों का पर्चा अस्वीकृत लोहरदगा : नगर निकाय चुनाव में स्क्रूटनी में अध्यक्ष पद के छह उम्मीदवारों का पर्चा सही पाया गया. इसमें कांग्रेस की अनुपमा भगत, झारखंड मुक्ति मोर्चा की जयवंति भगत, भाजपा की मनोरमा एक्का, आजसू की सुशीला कुजूर, निर्दलीय ममता एक्का, निर्दलीय शामेला भगत शामिल हैं. इसी तरह उपाध्यक्ष पद […]
विज्ञापन
दो वार्ड पार्षदों का पर्चा अस्वीकृत
लोहरदगा : नगर निकाय चुनाव में स्क्रूटनी में अध्यक्ष पद के छह उम्मीदवारों का पर्चा सही पाया गया. इसमें कांग्रेस की अनुपमा भगत, झारखंड मुक्ति मोर्चा की जयवंति भगत, भाजपा की मनोरमा एक्का, आजसू की सुशीला कुजूर, निर्दलीय ममता एक्का, निर्दलीय शामेला भगत शामिल हैं. इसी तरह उपाध्यक्ष पद के 11 उम्मीदवारों का पर्चा सही पाया गया.
इसमें भाजपा के ओमप्रकाश सिंह, झामुमो के इस्लाम अंसारी, आजसू के बलराम कुमार साहू, झाविमो के बालमुकुंद लोहरा, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रउफ अंसारी, निर्दलीय अशोक कुमार साहू, किशुन महतो, निखिल कुमार, राजीव रंजन, रितेश कुमार तथा विमलकांत सिंह शामिल हैं.
इसी तरह वार्ड पार्षद के उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 16 की गीता देवी तथा प्रेमलता देवी का नामांकन प्रपत्र अस्वीकृत कर दिया गया. कारण बताया गया कि इन दोनों का जाति प्रमाण पत्र बिहार राज्य से निर्गत है. इस तरह वार्ड नंबर एक में तीन, वार्ड नंबर दो में चार, वार्ड नंबर तीन में छह, वार्ड नंबर चार में सात, वार्ड नंबर पांच में चार, वार्ड नंबर छह में छह, वार्ड नंबर सात में सात, वार्ड नंबर आठ में तीन, वार्ड नंबर नौ में आठ, वार्ड नंबर 10 में सात, वार्ड नंबर 11 में 12, वार्ड नंबर 12 में तीन, वार्ड नंबर 13 में चार, वार्ड नंबर 14 में चार, वार्ड नंबर 15 में तीन, वार्ड नंबर 16 में चार, वार्ड नंबर 17 में छह, वार्ड नंबर 18 में सात, वार्ड नंबर 19 में पांच, वार्ड नंबर 20 में छह, वार्ड नंबर 21 में पांच, वार्ड नंबर 22 में चार तथा वार्ड नंबर 23 में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




