भाजपा नेता पंकज गुप्ता पंचतत्व में विलीन

Updated at : 13 Mar 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेता पंकज गुप्ता पंचतत्व में विलीन

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष पंकज लाल गुप्ता का शव पंचतत्व में विलिन हो गया. कोयल नदी के तट पर उनके बड़े पुत्र सत्या कुमार ने पिता को मुखाग्नी दी. जब पुत्र ने पिता को मुखाग्नी दी तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखे भर गयी. इसके पूर्व शास्त्री चौक स्थित उनके […]

विज्ञापन
लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष पंकज लाल गुप्ता का शव पंचतत्व में विलिन हो गया. कोयल नदी के तट पर उनके बड़े पुत्र सत्या कुमार ने पिता को मुखाग्नी दी. जब पुत्र ने पिता को मुखाग्नी दी तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखे भर गयी.
इसके पूर्व शास्त्री चौक स्थित उनके आवास से शव यात्रा निकाली गयी. इसमे सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. शव यात्रा में शामिल लोग मर्माहत थे और पूरे शहर में शोक का माहौल था. शव यात्रा में भाजपा नेता दीपक प्रकाश, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह,नरेन राज, मनीर उरांव, राकेश प्रसाद, राजकुमार वर्मा, बलराम साहू, चंद्रकिशोर प्रसाद, ब्रजबिहारी प्रसाद, मनोज चंद्र कुंवर, बाल कृष्णा सिंह, नवीन कुमार टींकू, धीरज प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, अजय मित्तल, डॉ मुरली मनोहर सेनगुप्ता, सत्यजित देवघरिया, देवाशिष कार, सीताराम गुप्ता, विजय सिंह, सहित विभिन्न प्रखंडों से आये लोग व शहर के लोग मौजूद थे.
मुक्ति धाम में अंनुमंडल पदाधिकारी राजमहेश्वरम भी पहुंचे और शोक व्यक्त किया. इधर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने भाजपा नेता पंकज गुप्ता की हत्या की भर्त्सना करते हुए इनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके हत्यारों की अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की. शोक व्यक्त करनेवालों में संजय कुमार सिंह, अरुण राम, मणि उरांव, शिव कुमार गुप्ता, महावीर प्रसाद विद्यार्थी, राहुल कुमार, कन्हैया द्विवेदी, अनिल कुमार शुक्ला, तबारक अंसारी, विजय दास, अजय सिंह, अजय कुमार लाल, गणेश लाल, रामप्रवेश प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोग के नाम शामिल हैं.
पंकज गुप्ता की निर्मम हत्या की जिला अग्रवाल सम्मेलन, मारवाड़ी सम्मेलन, श्री राणी सती मंडल, मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यों ने तीव्र निंदा करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. लोगों ने कहा कि पंकज गुप्ता बड़े ही नेक,मृदुभाषी तथा सरल स्वभाव के व्यक्ति थे़ वे सभी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे उनके निधन से समाज को अपूर्णिय क्षति हुई है.
शोक व्यक्त करनेवालों में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, महामंत्री प्रभाकर अग्रवाल, सीताराम शर्मा, शिवप्रसाद राजगढ़िया, किशोर बंका, दीपक सर्राफ, राजेंद्र सर्राफ, अजय मित्तल, वीरेंद्र मित्तल, चंद्रशेखर अग्रवाल, प्रो परमानंद अग्रवाल, अशोक पोद्दार, रामप्रकाश मोदी, संदीप पोद्दार, विमल बंका, भास्कर शर्मा, पवन पोद्दार, राहुल अग्रवाल, मुरलीधर अग्रवाल, पवन सर्राफ, विनय पोद्दार, अजय पोद्दार, रुपेश चौधरी, राजीव रंजन, कुणाल अभिषेक, चंदन गोयल, धनंजय अग्रवाल, राज किशोर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनिल गुप्ता, मनोज गर्ग, सुधीर अग्रवाल, जितेंद्र मित्तल, दीपक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, डॉ राज मित्तल, डॉ शशि प्रभा अग्रवाल, शकुंतला राजगढ़िया, ममता बंका, अनीता पोद्दार, कल्याणी पोद्दार, मंजू पोद्दार, रेखा मोदी, कल्याणी पोद्दार, अंजू सर्राफ आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola