पेयजल समस्या से जूझ रहा है वार्ड नंबर चार

Updated at : 13 Mar 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
पेयजल समस्या से जूझ रहा है वार्ड नंबर चार

विनोद महतो लोहरदगा : नगर परिषद लोहरदगा के वार्ड नंबर चार की आबादी 2575 है़ यहां मतदाताओं की संख्या 1724 है़ यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है. नगर परिषद लोहरदगा के वार्ड नंबर चार में पांच वर्षों में कई काम हुए. वार्ड में पीसीसी सड़कों का निर्माण कराया गया. सुलभ शौचालय तथा चपानलों […]

विज्ञापन

विनोद महतो

लोहरदगा : नगर परिषद लोहरदगा के वार्ड नंबर चार की आबादी 2575 है़ यहां मतदाताओं की संख्या 1724 है़ यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है. नगर परिषद लोहरदगा के वार्ड नंबर चार में पांच वर्षों में कई काम हुए. वार्ड में पीसीसी सड़कों का निर्माण कराया गया. सुलभ शौचालय तथा चपानलों की मरम्मत करा कर पीने की पानी की व्यवस्था करायी गयी. वार्ड क्षेत्र के अधिकतर इलाके में पाइप लाइन से लोगों को पीने के पानी देने का काम पूरा नहीं हो सका. आधे से अधिक क्षेत्रों में पीने की पानी की समस्या है. बिजली की समस्या से भी लोग परेशान हैं.

इस क्षेत्र के 150 लोगों को इस वित्तिय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है. पांच वर्षों में वार्ड क्षेत्र का विकास तो हुआ है लेकिन पीने की पानी की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है और न ही लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिला है. इस संबंध में वार्ड क्षेत्र के ढोढहा टोली मंगल देव कॉलोनी निवासी रामखेलावन गुप्ता का कहना है कि वार्ड नंबर चार में विकास का काम तो किया गया लेकिन पीने की पानी का व्यवस्था नहीं करायी गयी. मेन रोड से महज तीन सौ फिट की दूरी में ढोढ़हा टोली मंगल देव कॉलोनी में पाइप लाइन नहीं बिछाया गया है. पथरीला इलाका होने के कारण यहां चपानल भी कारगर साबित नहीं हो रहा है. बिजली की समस्या से तो सभी लोग परेशान हैं.

प्रखंड कॉलोनी निवासी संजय सिंह का कहना है कि वार्ड पार्षद ने लोगों को सुविधा देने का प्रयास तो किया है लेकिन पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं बिछायी गयी है. जिसके कारण पानी की समस्या बनी रहती है. इस क्षेत्र के लोग दूर से पानी लाने को विवश हैं. कचहरी मोड़ निवासी सबिता साहू का कहना है कि जलापूर्ति की परेशानी को छोड़ दिया जाये तो वार्ड क्षेत्र का विकास हुआ है. नालियों का निर्माण कराने की आवश्यकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola