भाजपा का चलें पंचायत की ओर कार्यक्रम आयोजित
Updated at : 08 Mar 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

भाजपा ने आदिवासी हित में कई कार्यक्रम शुरू किये हैं : अशोक बड़ाईक भंडरा : प्रखंड के आकाशी पंचायत के अखड़ा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा, ‘चलें पंचायत की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. आदिवासी संस्कृति के धरोहर अखड़ा में उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी अशोक बड़ाईक ने […]
विज्ञापन
भाजपा ने आदिवासी हित में कई कार्यक्रम शुरू किये हैं : अशोक बड़ाईक
भंडरा : प्रखंड के आकाशी पंचायत के अखड़ा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा, ‘चलें पंचायत की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. आदिवासी संस्कृति के धरोहर अखड़ा में उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी अशोक बड़ाईक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, चलें पंचायत की ओर कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनायें. उन्होंने कहा की वर्तमान में पूरे देश को भाजपा पर विश्वास है. सभी चुनावी परिणाम यही संकेत देते हैं.
भाजपा द्वारा 2019 के आम चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने रणनीतियों के विषय में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा की भाजपा ही देश का भविष्य है. झारखंड में भाजपा सरकार ने आदिवासी हित में अनेकों कार्यक्रम शुरू किये हैं. हमारा लक्ष्य सभी जनता-जनार्दन के मन में स्थान बनाना और उनकी सेवा करना है.
इसके लिए पंचायत स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की नींव मजबूत करें. उन्होंने केंद्र सरकार के काम का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के आने के बाद देश बदल गया है. प्रदेश के रघुवर सरकार को उन्होंने अब तक के झारखंड में सबसे सफल सरकार बताया. पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता वक्त और पार्टी के अनुरूप ढलें और सरकार के कार्यों को आम आदमी तक पहुंचायें. पंचायत स्तर पर सभी बूथ पर अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को अभी से जिम्मेदारी देना शुरू करें.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के लिए देश प्रथम है, सत्ता नहीं और कार्यकर्ता भी खुद को कभी सत्ता भोगी ना समझें. आम मतदाता से लगातार संपर्क करते रहने की उन्होंने सलाह दी. मौके पर एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पहान, मोर्चा प्रदेश मंत्री अनु लकड़ा, प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, अभिषेक चौहान, राजू शर्मा, बबलू पंडा, अजय चौहान, मंगरा उरांव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




