साढ़े तीन करोड़ की लागत से बन रहे भवन में अनियमितता

Updated at : 06 Mar 2018 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
साढ़े तीन करोड़ की लागत से बन रहे भवन में अनियमितता

लोहरदगा : भंडरा प्रखंड में तीन करोड़ तेरह लाख रुपये की लागत से बन रहे प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भारी गड़बड़ी की जा रही है. इस संबंध में भंडरा के बीडीओ ने उपायुक्त को पत्र लिख कर कहा है कि इतनी बड़ी राशि से प्रखंड सह अंचल का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन […]

विज्ञापन

लोहरदगा : भंडरा प्रखंड में तीन करोड़ तेरह लाख रुपये की लागत से बन रहे प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भारी गड़बड़ी की जा रही है. इस संबंध में भंडरा के बीडीओ ने उपायुक्त को पत्र लिख कर कहा है कि इतनी बड़ी राशि से प्रखंड सह अंचल का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन संवेदक द्वारा नव निर्मित भवन में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है.

बीडीओ ने उपायुक्त को लिखा है कि मेरे द्वारा निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि सोलिंग एवं जोड़ाई में तीन नंबर ईंट का उपयोग किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान मेरे द्वारा बार-बार निर्देश के बावजूद कार्य में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है. बीडीओ ने पत्रांक 1211 में उपायुक्त से इस पर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. इधर सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल द्वारा भंडरा प्रखंड में तीन करोड़ तेरह लाख रुपये की लागत से अंचल कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय एवं प्रखंड प्रमुख के कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है.
इस कार्य के संवेदक भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राज मोहन राम है. इस कार्य को मई 2018 में पूरा करना है, लेकिन कार्य की गति इतनी धीमी है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य का पूर्ण होना संभव नहीं है. इधर तकनीकी जानकारों का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है, जिसके कारण बिल्डिंग के भविष्य पर भी प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है. भंडरा प्रखंड क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक लंबे अरसे के बाद यहां सरकारी भवन बन रहा है और उसमें भी संवेदक द्वारा गड़बड़ी की जा रही है जो प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है.
लगाया जा रहा है तीन नंबर का ईंट
भंडरा बीडीओ के द्वारा घटिया निर्माण की शिकायत की गयी थी और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष प्रमंडल को जांच के लिए लिखा गया है. किसी भी निर्माण कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बिनोद कुमार, उपायुक्त
घटिया निर्माण की शिकायत उन्हे मिली थी चूकिं वे लातेहार में पदस्थापित है और लोहरदगा का अतिरिक्त प्रभार उनके पास है फिर भी मैंने संवेदक राज मोहन राम को घटिया ईट एवं अन्य सामग्री हटाने का निर्देश दे दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola