बिना हेलमेट के बाइक चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल : एसडीओ

Updated at : 28 Feb 2018 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
बिना हेलमेट के बाइक चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल : एसडीओ

लोहरदगा : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला परिवहन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क हादसे को रोकने के लिए और भी पहल करने की आवश्यकता है. इसके अंतर्गत सभी दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है, सभी पेट्रोल पंप […]

विज्ञापन

लोहरदगा : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला परिवहन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क हादसे को रोकने के लिए और भी पहल करने की आवश्यकता है.

इसके अंतर्गत सभी दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है, सभी पेट्रोल पंप मालिकों को बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों में पेट्रोल नहीं देने का निर्देश दिया़ नगरीय क्षेत्र में फाइबर का ब्रेकर लगाया गया था इसमें मिशन चौक, बक्सी डीपा, बीएस कॉलेज के पास तथा होटल नोवेल्टी के पास कुछ जगहों पर उखड़ गया है उसे शीघ्र ठीक करने को कहा गया. लोहरदगा का मुख्य पथ स्टेट हाइवे से अब नेशनल हाइवे 114 ए में परिवर्तित हो गया है. एनएच डिपार्टमेंट का दायित्व बनता है कि सड़क के दोनों ओर मिट्टी भराई का काम पूर्ण करें ताकि आवागमन में सुविधा हो सके. देखने को मिल रहा है
कि सड़क के किनारे टेलीफोन का खूंटा अभी भी लगा हुआ है़ नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि शीघ्र वैसे खूंटे को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई करे. हिंडालको द्वारा पूर्व में ही पावरगंज और बरवा टोली चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की बात कही गयी थी, जिसे आज तक पूर्ण नहीं किया गया है उससे संबंधित स्पष्टीकरण की मांग का निर्देश दिया गया. हिंडालको के गेट से ट्रक के परिचालन से जाम की स्थिति रहती है इसका मुख्य कारण गेट का छोटा होना है. मुख्य गेट को और चौड़ा कर देने से एक तरफ से आना और एक तरफ से जाना होने से ट्रैफिक की समस्या कम होगी. यूबीआइ बैंक के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़क जाम की स्थिति रहती है, बैंक को अपना पार्किंग व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया गया.
साथ हीं नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण कर सड़क को संकीर्ण कर दिया गया है, इसके लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा जिसकी जिम्मेवारी सदर सीओ एवं थाना प्रभारी को दी गयी. आवश्यकता अनुसार फोर्स की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी डीएसपी आशीष महली को दी गयी. ध्वनि प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी हो रही है इससे बचाव के लिए नियमानुसार कर्कश साउंड सिस्टम नहीं बजाने एवं रात्रि 10:00 बजे के बाद किसी प्रकार का साउंड सिस्टम नहीं बजाने का निर्देश दिया गया़
यदि लोग इसका अनुपालन नहीं करते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में डीएसपी आशीष महली, नवा विहान साक्षरता समिति के सचिव, रेडक्रास सोसाइटी के सचिव अरुण राम, संजय वर्मा, उत्पाद अधिक्षक बिमला लकड़ा, अरविंद त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola