सावधानी के साथ करें बचाव कार्य : विभाकर

Updated at : 24 Feb 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
सावधानी के साथ करें बचाव कार्य : विभाकर

लोहरदगा : सिठियो कोयल नदी में एनडीआरएफ की टीम ने बरसात के दिनों में बहते पानी से बचाव को लेकर राहत प्रशिक्षण दिया. मौके पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने बताया की बारिश के दिनों में कोयल नदियों में पानी का तेज बहाव होता है. ऐसे में यदि कोई व्यक्ति बहता या डूबता नजर आये […]

विज्ञापन

लोहरदगा : सिठियो कोयल नदी में एनडीआरएफ की टीम ने बरसात के दिनों में बहते पानी से बचाव को लेकर राहत प्रशिक्षण दिया. मौके पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने बताया की बारिश के दिनों में कोयल नदियों में पानी का तेज बहाव होता है.

ऐसे में यदि कोई व्यक्ति बहता या डूबता नजर आये तो उसकी सहायता तत्काल करनी चाहिए. लेकिन ध्यान इस बात का रखना है कि हम स्वयं सुरक्षित हैं या नही़ं उन्होंने बताया कि पहले तो सेफ्टी कीट का इस्तेमाल करें. सुविधा नहीं रहने पर कमर में रस्सा बांध कर ही बहते पानी में जाना चाहिए. संभव हो तो ट्युब का सहारा लिया जा सकता है. प्रशिक्षण में बतलाया गया कि कोयल नदी के तेज बहाव में जाना हो तो खाली बोतल या नारियल को भी सही तरीके से बांध कर पानी के बहाव में घुसा जा सकता है. उन्होंने बताया कि कोई भी घटना कभी भी हो सकती है.
ऐसे में हमें शांत दिमाग के साथ राहत कार्य चलाना चाहिए. यदि कोई व्यक्ति डुबते में पानी पी गया हो तो प्राथमिक उपचार के बाद ही उसे छोड़ें. उसके पेट को दबायें ताकि उसका पानी निकल सके. इसके अलावा उस व्यक्ति को पेट के बल पर सुलाना चाहिए. बताया गया कि अनायास बहते पानी में घुसना नहीं चाहिए. इस अवसर पर अन्य कई जानकारियां दी गीय. मौके पर एनडीआरएफ टीम के निरीक्षक वीरेंद्र राठौर, कार्तिकेश्वर साहू आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola