सबको रखनी चाहिए कानून की जानकारी
Updated at : 24 Feb 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. उर्सुलाइन गर्ल्स हाई स्कूल में लीगल लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन लोहरदगा : उर्सुलाइन गर्ल्स हाई स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम के साथ लीगल लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन किया गया. इसके मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश अस्थाना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया गया. छात्राओं […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. उर्सुलाइन गर्ल्स हाई स्कूल में लीगल लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन
लोहरदगा : उर्सुलाइन गर्ल्स हाई स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम के साथ लीगल लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन किया गया. इसके मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश अस्थाना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया गया. छात्राओं ने स्वागत गान व मराठी नाच प्रस्तुत किया.
मुख्य अतिथि ने विद्यालय में अधिकार और कर्तव्य तथा कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने छात्राओं को बताया कि कानून की जानकारी सबको रखनी चाहिए. लिगल लिट्रेसी क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य सभी को कानून से संबंधित सामान्य बातों से परिचित करा कर उनका सशक्तिकरण करना है. उन्होंने कहा कि बच्चों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों के विषय में जानकारी होनी चाहिए. बाल मजदूरी, घरेलु हिंसा, दहेज उत्पीड़न, डायन-बिसाही के मामले भी सामने आ रहे हैं और इन सारे सामाजिक अपराधों को रोकने के लिए कानूनी सक्षरता बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आपके विद्यालय में लिगल सविर्स क्लब की स्थापना की गयी है इसका लाभ आप लोग उठायें. समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में अपनी भूमिका निभायें.
मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर पुष्पा ने कहा की आज बड़े गर्व का दिन है कि हमारे विद्यालय में लिगल लिट्रेसी क्लब की स्थापना हुई है. यहां छात्राओं को अब बड़ी अासानी से सामान्य कानून की जानकारी मिलेगी और निश्चित रूप से इसका लाभ हमारे समाज को भी मिलेगा. उर्सुलाइन कांवेंट गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिये जाते हैं. एक बेहतर नागरिक बनाना हमारा लक्ष्य होता है.
इधर लीगल लिट्रेसी क्लब के डिजीटलाइजेशन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विद्यालय को एक कंप्यूटर सेट, एक कंप्यूटर टेबल, एक प्रिंटर, एक टेबल, चार कुर्सी, एक आलमीरा सहित विधिक जागरूकता संबंधित किताबें एवं अन्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी. कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव लक्ष्मीकांत ने किया.
मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोपाल पांडे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार मिश्रा, लक्ष्मीकांत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चौधरी एहसान मोईज, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी निरूपम कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार इंदवार, राजकल्याण अधिवक्ता बीकेएन तिवारी, उर्सुलाइन कांवेंट गर्ल्स हाई स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर पुष्पा, सिस्टर बसंती, महेश प्रसाद, सिस्टर विक्टोरिया, सिस्टर असरिता,अजय प्रसाद के अलावे विद्यालय की छात्राएं मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




