अभियान विद्यालय में नहीं है सुविधा

राजेश गुप्ता भंडरा-लोहरदगा : भंडरा प्रखंड के बमनडीहा अभियान विद्यालय में अव्यवस्था के बीच बच्चों को पढ़ाई करना पड़ रहा है. विद्यालय में 50 बच्चे पढ़ते हैं. कक्षा एक से पांच तक कक्षाएं संचालित होती है. विद्यालय में पारा शिक्षक का चयन नहीं हुआ है. खिजरी बड़की टोली का पारा शिक्षक मंजरस केरकेट्टा को यहां […]
राजेश गुप्ता
भंडरा-लोहरदगा : भंडरा प्रखंड के बमनडीहा अभियान विद्यालय में अव्यवस्था के बीच बच्चों को पढ़ाई करना पड़ रहा है. विद्यालय में 50 बच्चे पढ़ते हैं. कक्षा एक से पांच तक कक्षाएं संचालित होती है. विद्यालय में पारा शिक्षक का चयन नहीं हुआ है. खिजरी बड़की टोली का पारा शिक्षक मंजरस केरकेट्टा को यहां प्रतिनियुक्त किया गया है.
विद्यालय का ग्राम शिक्षा समिति का सचिव कांजो मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभु राणा है. शंभु राणा के द्वारा विद्यालय भवन निर्माण का अधूरा कार्य करवाया गया है. स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि विद्यालय में अव्यवस्था की स्थिति है. पारा शिक्षक का चयन नहीं किया गया है. दूसरे विद्यालय के शिक्षकों को प्रतिनियुक्त कर पठन-पाठन चलाया जा रहा है.
सीढ़ियों पर नहीं है गार्डवाल : विद्यालय का भवन दो तल्ला बनाया गया है. उपरी तल्ला में चढ़ने के लिए बनायी गयी सीढ़ी संकीर्ण एवं अधूरा है. सीढ़ी में ग्रिल पर सुरक्षा हेतु दीवार नहीं दिया गया है. खुला संकीर्ण सीढ़ी के कारण उसमें चढ़ते-उतरते समय गिरने की संभावना बनी रहती है. विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि असुरक्षित सीढ़ी से हमेशा दुर्घटना होने का खतरा है. बच्चे उसपर चढ़ते-उतरते समय संयमित नहीं रहते हैं.
चापानल भी है खराब : विद्यालय का एक मात्र चापाकल खराब पड़ा है. चापाकल खराब रहने के कारण मध्याह्न् भोजन के साथ-साथ बच्चों को पीने की पानी के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पानी की समस्या के कारण विद्यार्थी मध्याह्न् भोजन लेकर घर चले जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




