ईमानदारी से मेहनत करें, मिलेगी सफलता

Updated at : 09 Oct 2017 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
ईमानदारी से मेहनत करें, मिलेगी सफलता

लोहरदगा: झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ ने प्रजापति भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया. मुख्य अतिथि श्रीचंद प्रजापति ने समाज की एकता व जागरूकता का आह्वान किया. मौके पर उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
लोहरदगा: झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ ने प्रजापति भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया. मुख्य अतिथि श्रीचंद प्रजापति ने समाज की एकता व जागरूकता का आह्वान किया.
मौके पर उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने माटी कला बोर्ड का गठन कर समाज को सम्मान देने का काम किया है. माटी कला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों की विलुप्त होती परंपरागत पेशा को आधुनिकता के साथ जोड़ कर वृहत सृजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए वे सरकार के समक्ष कई प्रस्ताव प्रस्तावित किये हैं.

श्री प्रजापति ने कहा कि प्रतिभा छिपायी नहीं जा सकती. सम्मान समारोह में वैसे प्रतिभावान छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. कहा कि समाज वैसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को हरसंभव मदद करेगी. उन्होंने कहा कि मेहनत करें, सफलता कदम चूमेगी. कहा कि परिश्रम के बिना सफलता की कल्पना नहीं की जा सकती. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया.

अध्यक्षता शंभु प्रजापति ने की. इस अवसर पर दिवाली में नि:शुल्क दीया का वितरण करने की बात कही गयी. कार्यक्रम में प्रशांत प्रजापित, कविता कुमारी, रेणु कुमारी, सरस्वती कुमारी, उपेंद्र महतो, शिक्षक कमल महतो, रामावतार प्रजापति, बासुदेव महतो, बजरंग महतो, भागवत राम, बजरंग प्रजापति, दिनेश प्रजापति, चमर राम को सम्मानित किया गया. मौके पर अजय प्रजापति, सरेाज प्रजापति, बजरंग राम प्रजापति, इंद्र प्रजापति, दीपक प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, रामू प्रजापति, गोविंद महतो, भागवत प्रजापति, सुनील प्रजापति आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola